राची, झारखण्ड | अक्टूबर 07, 2024 ::
झारखंड प्रांत युवा मंच के 9 दिन 9 कन्या कार्यक्रम के अंतर्गत रांची समर्पण शाखा द्वारा बच्चों के बीच गुड टच बेड टच की कार्यशाला चलाई गई। यह कार्यशाला कक्षा 1 से 3 के विद्यार्थियों के साथ 30 मिनट का एक सत्र रखा गया। यह कार्य किशोरगंज R.B. Springdale स्कूल में किया गया।
इस कार्यशाला में बच्चों को पढ़ाई के साथ अपनी सुरक्षा करना भी सिखाया गया ।साथ ही उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया।
इसके अलावा बच्चों के बीच स्टेशनरी वस्तुओं का वितरण किया गया।जिसमें बच्चों के बीच कॉपी, पेंसिल,पेन और रबर का वितरण किया गया। यह कार्य हातमा बस्ती नियर सिद्धू कानू पार्क के पास में किया गया। इस कार्य में 50 से अधिक बच्चे का लाभांवित हुए।
बच्चे भी पढ़ने की वस्तु पाकर बहुत ही खुश हुए , साथ ही बच्चो को प्रोत्साहित किया गया की विद्या एक महादान है ।सभी को शिक्षित होने का पूरा हक है।इस कार्य में सयोजिका कोमल पोद्दार और प्रभारी रेखा रायका , दिशा जैन का भरपूर सहयोग रहा ।
कार्यक्रम मे अध्यक्ष विनिता सिंघानिया, शुभा अग्रवाल, कोमल पोद्दार, दिशा जैन, रेखा रायका वेदिका सिंघानिया, कविता जालान उपस्थित रही।
◦




