राची, झारखण्ड | सितम्बर 29, 2024 ::
अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत प्रांत बैठक सह स्वर्ण जयंती वर्ष के समारोप समारोह के दो दिवसीय आयोजन के अंतर्गत आज द्वितीय दिवस की बैठक सह समारोप कार्यक्रम
रानी सती मंदिर के प्रांगण में आयोजित की गयी।
पहले सत्र के बैठक के आरंभ में संगठन के आगामी योजना और कार्य विस्तार के बारे में संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति ने बताया । उन्होंने संगठन के उद्देश्यों के निहित वार्षिक कैलेंडर की जानकारी भी सदस्यों को दी।
द्वितीय सत्र में सभी जिला के सदस्यों ने समूह बनाकर कार्य योजना के बारे में आपसी विचार- विमर्श किया और उसके बाद उन्होंने सभा के समक्ष अपने आगामी कार्य योजना की प्रस्तुति भी की।
तृतीय सत्र में सभी सहभागी कार्यकर्ताओं ने अपने अनुभव बताए ।
इस सत्र के बाद समारोप कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका संचालन प्रांत पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ अनीता शर्मा ने किया।
समारोह के अध्यक्ष थे बलबीर दत्त वरिष्ठ पत्रकार। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित थे बसंत कुमार गोस्वामी ( अध्यक्ष झारखंड उपभोक्ता आयोग )।
मुख्य वक्ता थे दिनकर सबनीस (राष्ट्रीय संगठन मंत्री)
समिति अध्यक्ष के तौर पर पद्म श्री छुटनी महतो की उपस्थिति थी और विशिष्ट अतिथि के तौर पर प्रसिद्ध संगीत शिक्षिका श्रीमती मोइत्री बनर्जी (संगीत शिक्षिका ) उपस्थित थी।
मुख्य वक्ता दिनकर सबनीश ने अपने उद्बोधन ने कहा कि यह आयोजन अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के वैचारिक विषय का लॉन्चिंग पैड है।
मुख्य अतिथि वसंत कुमार (अध्यक्ष, झारखंड उपभोक्ता आयोग) ने कहा की सशक्त भारत तभी बनेगा जब उपभोक्ता सशक्त होगा ।
विशिष्ट अतिथि श्रीमती मोइत्री बनर्जी ने संगीत के माध्यम से ग्राहक जागरूकता के बारे में विचार रखा।
पद्म श्री छुटनी महतो जी ने आशीर्वचन देते हुए कहा कि कैसे वो अनपढ़ होते हुए भी ग्राहक जागरूकता के लिए काम कर रहीं हैं।
वरिष्ठ पत्रकार और समारोह अध्यक्ष बलवीर दत्त ने कहा कि नैतिक बल समाज में बहुत जरूरी है सिर्फ कानून से ग्राहकों की रक्षा नहीं की जा सकती




