राची, झारखण्ड | मई | 05, 2025 ::
दिनांक 02 से 04 मई 2025 तक गोपाबंधु स्टेडियम परादीप पोर्ट, परादीप जगतसिंहपुर ओडिशा में आयोजित 26 वी राष्ट्रीय मिनी एवं यूथ बालक बालिका टेनिस वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित हो रही थी जिसमें टेनिस वॉलीबॉल संघ झारखंड के मिनी एवं यूथ बालक बालिका टीम भाग ले रही थी जिसमें झारखंड के मिनी बालिका वर्ग ने फाइनल मैच में महाराष्ट्र को डायरेक्ट 2 सेटों में 21-10 एवं 21-16 से पराजित कर गोल्ड मेडल पर कब्जा किया एवं मिनी बालक ने फाइनल मैच में कड़े मुकाबले में महाराष्ट्र से 3 सेट में 2 सेट में 21-18, 21-15 से पराजित हो कर रजत पदक से संतोष करना पड़ा।
गोल्ड एवं रजत पदक आने पर टेनिस वॉलीबॉल संघ झारखंड के महासचिव ब्रजेश गुप्ता पश्चिम सिंहभूम के सचिव अरशद खान सरायकेला खरसावां के सचिव दीपक कुमार एवं अन्य पदाधिकारियों ने सभी को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
यह जानकारी सरायकेला खरसावां के सचिव दीपक कुमार ने दी
* गोल्ड मेडल प्राप्त करने वाली मिनी बालिका टीम के खिलाड़ी
नीतिका लकरा (कप्तान)
श्रुति सुंडी
तृप्ति मिंज
पार्वती कुमारी
तपस्या कुमारी
बी. एम. टी. गोराई
कोच:–गोमिया सुंडी,
मैनेजर– नंदिनी
* रजत पदक प्राप्त करने वाला मिनी बालक टीम के खिलाड़ी
अनुज तिवारी (कप्तान)
आदित्य तिवारी
रूद्र वर्मा
आयुष महतो
कोच – दीपक कुमार, मैनेजर–अमित कुमार



![I will pray to god to give me the strength to eradicate malnutrition and poverty from Jharkhand : raghubar das [ cm, Jharkhand ]](https://www.lenseyenews.com/wp-content/uploads/2017/09/02-Raghuvar-das-464x290.jpg)
