Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

अंतराष्ट्रीय योग दिवस पर अंबेडकर रिजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल की बालिकाओं ने किया योगाभ्यास

राची, झारखण्ड | जून | 20, 2024 ::

भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एवं रिलेशंस कि ओर से अंतराष्ट्रीय योग दिवस के पूर्व धुर्वा स्थित अंबेडकर रिजेंट ऑक्सफोर्ड स्कूल में ” एक विश्व एक स्वास्थ्य” थीम पर सैंकड़ो ग्रामीण बालिकाओं ने एक साथ योगाभ्यास किया।
मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के युवा नेता डॉ अनिल कुमार एव भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उदघाटन किया।

योग प्रशिक्षक ने सभी बालिकाओं को योग के महत्व पर प्रकार डाला साथ ही साथ बालिकाओं को योग, प्राणायाम, आसन एव सूर्य नमस्कार का योगाभ्यास कराया।

मुख्य अतिथि भाजपा नेता डॉ अनिल कुमार व आशुतोष द्विवेदी ने संयुक्त रूप से कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के पहल से 21 जून को अंतराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मनाया जाता है। व्यस्थ जीवन शैली मन और शरीर के लिए योग जरूरी है । स्वास्थ्य से बड़ा कोई धन नहीं है। हम सबको हमेशा योग के प्रति जागरूकता लाने की जरूरत है तभी हम और हमारा भारत रोग मुक्त भारत की दिशा में अग्रसर रहेगा।
इस अवसर पर मुख्य रूप से स्कूल कि निर्देशिका संगीता कुमारी, प्राचार्य अमित कुमार रंजिता कुमारी, राधा पूर्ति, सबिता कुमारी,सुमन पूर्ति, रुकैया परवीन समेत अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

 

Leave a Reply