Breaking News Latest News झारखण्ड

जेसीआई राँची के द्वारा गणगौर उत्सव 5 अप्रैल को न्यूक्लियस मॉल में

रांची, झारखण्ड | अप्रैल | 04, 2019 :: जेसीआई रांची की महिला विंग इस साल मारवाड़ी परिवार द्वारा मनाये जाने वाले त्यौहार गणगौर को बिलकुल नए और अलग अंदाज में मानाने का निर्णय लिया है।
महिला विंग की प्रवक्ता सूचि जैन ने बताया की न्यूक्लियस मॉल में स्थित बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार 5 अप्रैल को यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमे करीब 200 युवति एवं महिला भाग लेंगी। संस्था की और से कार्यक्रम में कई प्रतियोगिताऐ भी होने वाली है।

अच्छे वर एवं अपने सुहाग की खुशहाली के लिए मनाये जाने वाला यह पर्व इस साल रांची के लोगो को कुछ अलग अंदाज में मानाने का मौका मिलेगा साथ ही साथ कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर उपहार जितने का मौका भी मिलेगा।

कार्यक्रम में प्रवेश – एंट्री टिकट द्वारा किया जा सकता है , एंट्री टिकट एवं कार्यक्रम की सम्पूर्ण जानकारी के लिए संस्था ने हेल्पलाइन न. 7004607680 जारी किया है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पूनम आनंद एवं विशिष्ठ अतिथि के रूप में मशहूर गायिका नेहा कौर मौजूद होंगी।

Leave a Reply