Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

जी.डी. गोयनका में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

राची, झारखण्ड  | अगस्त   24, 2024 ::

भगवान विष्णु के आठवें अवतार देवकी नंदन श्री कृष्ण के जन्मोत्सव को आज जी.डी. गोयनका के प्रांगण में बहुत धूमधाम से मनाया गया। चारों ओर छोटे-छोटे कृष्ण और सुन्दर-सुन्दर राधा से गोयनका का परिसर सुशोभित हो रहा था। प्री.प्राइमरी से कक्षा आठ तक के विद्यार्थियों ने गीत, नृत्य और नाटिका के माध्यम से कृष्ण के जन्म की रंगारंग प्रस्तुति की। छात्रों द्वारा प्रस्तुत दही हंडी ने कृष्ण जन्मोत्सव की भव्यता में चार चांद लगा दिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विद्यालय के चेयरमैन मदन सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वाइस चेयरमैन अमन सिंह ने प्रेम के प्रतीक भगवान कृष्ण को अच्छाई और बुराई के बीच की सेतु बताते हुए कहा कि ना अच्छा समय रहता है और ना ही बुरा, तो हर व्यक्ति को प्रतिकूल परिस्थितियों में भी अपना कर्म करते रहना चाहिए। विद्यालय के प्रधानाचार्य जी डॉक्टर सुनील कुमार ने आज के सफल कार्यक्रम के लिए संपूर्ण गोयनका परिवार की सराहना की।

Leave a Reply