राची, झारखण्ड | सितम्बर 05, 2024 ::
जी डी गोयनका के प्रांगण में शिक्षक दिवस की धूम दिखाई दी। विभिन्न संस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से गोयनका के छात्रों ने शिक्षकों के प्रति अपनी कृतज्ञता और सम्मान को प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ उपस्थित अतिथिगण द्वारा दीप प्रज्ज्वलन कर डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन को श्रद्धांजलि देकर किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. सुनील कुमार ने छात्र के चरित्र निर्माण में शिक्षक की भूमिका बताई तथा शिक्षक दिवस के उपलक्ष पर छात्रों द्वारा प्रस्तुत किए गए कार्यक्रम के लिए उन्हें सरहा। विद्यालय के वाइस चेयरमैन अमन सिंह ने कहा कि गुरु शिष्य परंपरा न केवल शिक्षा और ज्ञान के आदान-प्रदान तक सीमित है बल्कि इसमें संस्कार नैतिकता और आध्यात्मिकता का भी विशेषता स्थान है।




