Breaking News Latest News झारखण्ड

फुजिफिल्म कैमरा कम्पनी ने जमशेदपुर के सैकड़ो फोटोग्राफरों को किया प्रशिक्षित

जमशेदपुर, झारखण्ड | मार्च | 26, 2021 :: अहमदाबाद के सिनेमेटोग्राफी प्रशिक्षक गौतम वरिया ने फोटोग्राफरों को दिए कई टिप्स।

विशिष्ठ अतिथि के तौर पर झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के अध्यक्ष बापी घोषाल, सेंट्रल के एडवाइजर मुकेश प्रसाद , बोकारो डिस्ट्रिक्ट फोटोग्राफर ट्रेड एसोसिएशन के अध्यक्ष गब्बर भाई, सचिव श्रीकांत सिंह, सेंट्रल के पूर्व कोषाध्यक्ष उपेंद्र कुमार,उमेश शर्मा,  आरजू ,हजारीबाग फोटोग्राफर एसोसिएशन के अध्यक्ष बिरजू कुमार , धनबाद डिस्टिक  फोटोग्राफर ट्रेड एसोसिएशन के  पूर्व कोषाध्यक्ष रतन दे के अलावा झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के महासचिव अभिमन्यु कुमार,कोषाध्यक्ष रूपेश प्रजापति,मीडिया प्रभारी अशोक केशरी ,फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर के अध्यक्ष सुमन्त शर्मा , सचिव बाबूलाल , फुजिफिल्म के ईस्टर्न हेड राकेश सोनी,टेक्निकल हेड एवं मेंटर अनिंदो बासु हुए शामिल

जमशेदपुर: झारखंड फोटोग्राफिक एसोसिएशन सेंट्रल के स्पोर्ट व फोटोग्राफर  एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर तत्वावधान में एक दीनी कार्यशाला का आयोजन गुरुवार 25 मार्च को होटल वेव  इंटरनेशनल में किया गया।
कार्यशाला में अहमदाबाद से आये भारत के प्रसिद्ध सिनेमाटोग्राफर गौतम वरिया ने 90 फोटोग्राफरों को विशेष गुर सिखाये।
उक्त फोटो कार्यशाला में  मल्टीनेशनल फ़ोटो गुड्स निर्माता कंपनी फुजिफिल्म द्वारा नए मिररलेश कैमरे का प्रदर्शन व सिनेमाटोग्राफी के संबंध में कई महत्वपूर्ण टिप्स दिए।इस कार्यक्रम में फुजिफिल्म के ईस्टर्न हेड राकेश सोनी,टेक्निकल हेड एवं मेंटर अनिंदो बासु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफलता पूर्वक आयोजित करने में फोटोग्राफर एसोसिएशन ऑफ जमशेदपुर अध्यक्ष सुमन्त शर्मा, उपाध्यक्ष कमलेश कुमार, सचिव बाबूलाल, संयुक्त सचिव परमजीत सिंह व अरुण नाथ, कोषाध्यक्ष सोमेन कर्मकार व बलराम सरदार, एक्सक्यूटिव मेम्बर शिवशंकर गोराई, नितेश कुमार, अमित पाल, रवि कुमार शर्मा की मुख्य भूमिका रही।

Leave a Reply