Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

अनुमंडल पत्रकार संघ बसिया वनाम अनुमंडल प्रशासन बसिया के बीच मैत्री फुटबाॅल टूर्नामेंट प्रतियोगिता सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन 

 

 

बसिया, झारखण्ड  | नवम्बर  | 20, 2022 ::  बसिया अनुमंडल के बसिया स्टेडियम में शानदार आगाज के साथ अनुमंडल पत्रकार संघ बसिया के तत्ववाधान में एक दिवसीय अनुमंडल पत्रकार संघ बसिया वनाम अनुमंडल प्रशासन बसिया के बीच मैत्री फुटबाॅल टूर्नामेंट प्रतियोगिता सह वनभोज कार्यक्रम का आयोजन संपन्न हुआ।इस अवसर पर पालकोट वनाम बसिया के पत्रकार एवं प्रशासन के बीच संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ।

जिसे देखकर दर्शक दिर्घा में उपस्थित लोगों पत्रकार और प्रसाशन की सराहनीय प्रसंसा किया।

निर्धारित समय तक दोनों टीम ने एक-एक गोल कर बराबरी पर रही।

प्रतियोगिता समापन के बाद दोनों टीमों के खिलाडियों के बीच बसिया डीएसपी विकास आनंद लागुरी, झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल द्वारा पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया गया।

इस अवसर पर डीएसपी विकास आनंद लागुरी ने कहा कि पत्रकार और प्रशासन के बीच यह प्रतियोगिता प्रशंसनीय है।इससे पत्रकार और प्रशासन के बीच एक बेहतर समन्वय स्थापित होता है।

इससे समाज में भी एक बेहतर संदेश जाता है।

आज के इस प्रतियोगिता में पत्रकार और प्रसाशन के बीच प्रसंसनीय संघर्षपूर्ण मुकाबला हुआ।

दोनों टीमों के खिलाडियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन कर यह साबित कर दिया, की पत्रकार और प्रशासन के दिलों में सभी के लिये सामान रुप से सम्मान का खजाना है।

दोनों एक दूसरे का सम्मान के पुरक है।

यही राह समाज में रहने वाले सभी वर्ग के लोगों को भी अपनानी चाहिये।

डीएसपी विकास आनंद लागुरी ने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होते हैं।

इनसे हमें हर गतिविधियों की जानकारी होती है।

जिससे प्रसाशन को विकास कार्य की गति प्रदान करने में काफी हद तक सहाय सावित होती है।

अनुमंडल पत्रकार संघ बसिया के तत्ववाधान में बसिया में प्रत्येक वर्ष पत्रकार वनाम प्रसाशन के बीच फुटबॉल टूर्नामेंट प्रतियोगिता का आयोजन होता आ रहा है।

जो काफी प्रसंसनीय है।

कार्यक्रम को अनुमंडल पत्रकार संघ बसिया के अध्यक्ष श्रीकांत, झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि बसंत कुमार गुप्ता, बीडीओ रविंन्द्र कुमार गुप्ता, समाजसेवी सुमित कुमार केशरी, बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुड्डू आदि ने भी संबोधित किया।तत्पश्चात बसिया कोयल नदी तट पर वनभोज का आयोजन किया गया। जहां सभी ने वनभोज का आनंद उठाया।

इस अवसर पर अनुमंडल पत्रकार संघ बसिया के अध्यक्ष श्रीकांत, महासचिव राहुल कमल कश्यप, बसिया एसडीपीओ विकास आनंद लागुरी,बसिया बीडीओ रविंन्द्र कुमार गुप्ता,पालकोट थाना प्रभारी अनिल लिंडा, बसिया थाना प्रभारी छोटू उरांव, झारखंड यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के अध्यक्ष शिव कुमार अग्रवाल, प्रेस क्लब रांची के सदस्य धर्मेंन्द्र गिरी, देवगन सोनी,न्यूज @ पालकोट एडिटर आकाश केशरी,विधायक प्रतिनिधि बसंत कुमार गुप्ता,जिला परिषद सदस्य विनोद भगत,कोनबीर मुखिया अमृता देवी,पोकटा मुखिया रश्मि टेटे,बीस सूत्री उपाध्यक्ष संतोष कुमार गुड्डू,वरिष्ठ समाजसेवी रौशन कुमार साहू,सुमित कुमार केशरी,बेचन प्रसाद,बीस सूत्री सदस्य बजरंग गुप्ता,सुशील दीपक मिंज,लेबनार्ड मिंज,विजय सिंह पिंटू,संजय बडाईक,कमलेश साहू,विजय कच्छप,अब्दुल शब्बीर,महीपाल सिंह,इश्वर गोप,दुर्गा महतो,अनिल बेक,अमित केशरी,सब इंस्पेक्टर मिनकेतन कुमार आदि सहित पालकोट,बसिया,चैनपुर,भरनो,सिसई,कामडारा प्रखंड के काफी संख्या में पत्रकार,प्रसाशनिक अधिकारी एवं समाजिक संगठन के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply