Breaking News खेल

नेशनल योग प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वावधान में रांची जिला सात दिवसीय नि:शुल्क खो-खो , कबड्डी , मलखंब ,योग ,आत्या – पात्या प्रशिक्षण शिविर 3 अक्टूबर से

रांची, झारखण्ड  | सितम्बर  | 21, 2021 :: नेशनल योग प्रशिक्षण केन्द्र के तत्वावधान में रांची जिला सात दिवसीय निःशुल्क बालक-बालिका खो-खो , कबड्डी , मलखंब , योग , आत्या- पात्या प्रशिक्षण शिविर का आयोजन दिनांक 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर तक राणा संग्राम सिंह विधालय, धुर्वा , रांची में आयोजित की गई है। इस प्रशिक्षण शिविर में रांची जिले के किसी भी कोटि के विधालय , महाविद्यालय , क्लब , ग्रामीण क्षेत्रों के इच्छुक बालक-बालिका खिलाड़ी भाग ले सकते हैं। यह प्रशिक्षण शिविर प्रतिदिन शाम वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी सह डी.ए.भी. स्कूल , बरियातू, रांची के खेल शिक्षिका रिया सिंह , वरीय राष्ट्रीय खिलाड़ी विवेक कुमार , संजय कुमार, निखिल कुमार के देखरेख में प्रतिदिन शाम तीन बजे से साढ़े पांच बजे तक चलेगा।
प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने के लिए किसी भी आयु वर्ग के खिलाड़ी अपना पंजीयन 30 सितंबर तक रिया सिंह (99391598888) , संजय कुमार (8210862416) से सम्पर्क कर करा सकते हैं।
यह जानकारी नेशनल योग प्रशिक्षण केन्द्र, रांची के सचिव श्री अजय झा ने दी।

Leave a Reply