दिल्ली | जनवरी | 27, 2018 :: दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सौजन्य से कानूनी जागरूकता एवं सेवाएं कैम्प का आयोजन दिनांक 03/02/2018 को सुबह 11 बजे से केन्द्रीय विधालय, विज्ञान विहार, दिल्ली में होगा। इस कानूनी जागरूकता अभियान के लिए करकरडूमा कोर्ट परिषर में प्रेस वार्ता के दौरान माननीय न्यायाधीश (शाहदरा) एवं सचिव आकाश जैन, माननीय न्यायाधीश (उत्तर-पूर्व) एवं सचिव अरविन्द बंसल, माननीय न्यायाधीश (पूर्व दिल्ली) एवं सचिव पवन कुमार ने बताया कि इस कैम्प के अंतगर्त वकीलों की और से मुफ्त कानूनी सहायता तथा सरकारी कल्याणकारी योजनाओं से सम्बंधित स्टाल भी लगाए जायेंगे जैसे की वरिष्ठ नागरिकों के लिए सम्बंधित योजनाएं, महिलाओं से सम्बंधित कानून, बच्चों से सम्बंधित कानून, श्रमिको से सम्बंधित कानून, ड्रग से सम्बंधित कानून, दिल्ली राज्य विधिक सेवाएं प्राधिकरण की योजनाओ की जानकारी, वरिष्ठ नागरिक एवं किरायदार के सत्यापन संबधी जानकारी एवं पुलिस रजिस्ट्रेशन कैंप, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, तिहाड़ जेल हाट, प्रयास द्वारा चित्रकला प्रदर्शनी, बैंको की कल्याणकारी योजनाए आदि। कानूनी जानकारी के साथ साथ रंगा रंग कार्यक्रम व निःशुल्क स्वास्थ कैम्प भी आयोजित किये जायेंगे। इस जागरूकता एवं सेवाएं कैम्प के सहभागी जिला मेजिस्ट्रेट कार्यालय उत्तर पूर्व व शाहदरा हैं। इस प्रेस वार्ता में विभिन क्षेत्र के रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष और विभिन संस्थाओं के लोग भी मौजूद थे।
Related Articles
एन.सी.सी. प्रशिक्षण शिविर (सी.ए.टी.सी.- 5 एवं टी.एस. सी लांच कैंप ) 11 जुलाई 2017 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में
रांची, झारखण्ड । जुलाई | 03, 2017 :: 3 झारखण्ड बटालियन एन. सी.सी. द्वारा आयोजित संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर (सी.ए. टी.सी- 5 एवं टी.एस. सी. लांच ) का आयोजन बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में किया गया है |यह शिविर 2 जुलाई 2017 से 11 जुलाई 2017 तक चलेगा |इस शिविर में थल सेना कैंप के […]
संत जेवियर्स कॉलेज रांची के एनएसएस इकाई द्वारा स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्वच्छता अभियान
राची, झारखण्ड | सितम्बर 21, 2024 :: संत जेवियर्स कॉलेज रांची के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के द्वारा स्वर्णरेखा नदी के किनारे स्वच्छता अभियान चलाया गया। अभियान में उपस्थित वोलेंटीयरों उद्देश्य नदी और उसके आसपास के क्षेत्रों को प्रभावित करने वाले प्रदूषण और पर्यावरणीय गिरावट की बढ़ती चिंता को दूर करना था। 21 स्वयंसेवकों […]
राष्ट्रीय बागवानी मिशन समेत कृषि उद्योग आधारित व्यवसाय के प्रोत्साहन हेतु शिविर 10 जून को
राची, झारखण्ड | जून | 07, 2024 :: राष्ट्रीय बागवानी बोर्ड योजना, कृषि विपणन अवसंरचना योजना, कृषि अवसंरचना निधि योजना, कृषि क्लिनिक और कृषि व्यवसाय केंद्रीय योजना और प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य प्रसंस्करण उद्यम योजना से अधिकाधिक किसानों और व्यापारियों को लाभान्वित करने के उद्देश्य से सोमवार, 10 जून को सुबह 11 बजे से चैंबर भवन […]