राची, झारखण्ड | सितम्बर 22, 2024 ::
शंकरा हेल्थ केयर और मीरव हेल्थकेयर के मालिक एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री शंकर दुबे के द्वारा निशुल्क डॉक्टर परामर्श का कैंप शिव मंदिर महादेव मंडा लोअर चुटिया राँची में लगाया गया जिसमे कुछ गणमान्य लोग नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष मिथिलेश गोप, महामंत्री भोला चौधरी, धनंजय ठाकुर, तपन महतो, समाजसेवी कैलाश केसरी, विक्रम साहू, ललिता ओझा, ममता देवी, मुन्नी मुंडा, पुष्पा देवी, रेखा महतो, मनोज चौधरी, अजीत गोप उपस्थित थे और इस कैंप में चुटिया के अलावा अन्य क्षेत्रों से भी बहुत सारे लोग अपना अपना हेल्थ चेकअप करवाया और निशुल्क खून जांच जैसे मलेरिया, ताइफड, डेंगू का जांच करवाया, इसके अलावा शुगर का जांच, बी.पी. की जांच भी निशुल्क करवाया और निशुल्क दवा का भी वितरण किया गया इसमें बहुत सारे लोगों ने इसका लाभ उठाया।




