
राची, झारखण्ड | मई | 20, 2024 ::
रांची रोरिंग के पूर्व अध्यक्ष बिजेंद्र शर्मा जिला 322 ए के रीजन चेयरपर्सन (आर सी) चुने गए। इसके साथ ही कैबिनेट जॉइंट सेक्रेटरी के पद पर अभिषेक कुमार चुने गए। श्री शर्मा इसके पूर्व क्लब के प्रेसिडेंट, जोन चेयरपर्सन और डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सन के पद पर कार्य कर चुके हैं। इस दौरान उनकी कुशल कार्य क्षमता को देखते हुए बेस्ट प्रेसिडेंट अवॉर्ड, आउटस्टैंडिंग प्रेसिडेंट अवॉर्ड, स्टार सेक्रेटरी अवार्ड, स्टार मेंबरशिप अवार्ड और स्टार जोन अवार्ड से नवाजा जा चुका है, इनके रीजन चेयरपर्सन चुने जाने पर डिस्ट्रिक्ट गवर्नर सीमा बाजपाई, वर्तमान डिस्ट्रिक्ट गवर्नर कमल जैन, पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर राजीव लोचन, माधव लखोटिया, राहुल वर्मा और सिद्धार्थ मजूमदार तथा गवर्नर इलेक्टेड शुब्रा मजूमदार सहित अन्य क्लबों के प्रेसिडेंट, सेक्रेटरी और लायंस मेंबरों ने उन्हें बधाई दी है।




