राची, झारखण्ड | जनवरी | 27, 2023 ::
प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री माहेश्वरी सभा अध्यक्ष द्वारा 74 वे गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर गणेश नारायण साबू चौक, सेवा सदन पथ पर झंडोत्तोलन प्रातः 10.45 बजे माहेश्वरी सभा अध्यक्ष किसान जी साबू द्वारा राष्ट्र गान के साथ किया गया |
गणतंत्र दिवस एवं बसंत पंचमी के उपलक्ष पर माहेश्वरी सभा द्वारा एकल विद्यालय के बच्चों के लिए भवन में साप्ताहिक क्लास के लिए पर्याप्त स्थान दिया गया | मीडिया प्रभारी रश्मि मालपानी ने बताया देश के आने वाले भविष्य इन बच्चों के लिए भी माहेश्वरी सभा द्वारा कंप्यूटर भी उपलब्ध कराया गया जहां बच्चों को कंप्यूटर प्रशिक्षण भी दिया जाएगा |
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर का 52वां स्थापना दिवस बंसत पंचमी दिन भगवान की आरती 11.30 बजे की गई | जहा माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला समिति, एवं महेश्वरी युवा संगठन के सदस्यों द्वारा वहां उपस्थित सभी बच्चों को प्रसाद,चॉकलेट , बिस्किट आदि दिया गया | सभा द्वारा संचालित अन्नपूर्णा सेवा के सहयोग से सभी आने बालों के बीच भी आज का प्रसाद वितरण किया गया |
आज के कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष जुगल किशोर मारू, राज कुमार मारू, पवन मंत्री, बसंत लखोटिया, मनमोहन मोहता, राजेश सोमानी, गौतम राठी, मनोज कल्याणी, विजय श्री साबू , अनीता साबू , विनय मंत्री, अंकित मंत्री, सौरभ साबू, अंकुर डागा, कुमुद लखोटिया, कविता मंत्री, सीमा मालपानी, राखी माहेश्वरी, महाबीर बोरा, श्याम बियानी ,रमन बोरा , अमित मालपानी, अनुनय मंत्री, पंकज साबू के साथ वहां उपस्थित सभी का साथ रहा |




