Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

एकल अभियान :  झारखंड के 7000 गांव के 5 लाख ग्रामीणों ने एवं स्कूल के बच्चों ने किया योगाभ्यास

रांची, झारखण्ड  | जून  | 21, 2022 ::  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर एकल अभियान के तहत बृहद योग अभ्यास कार्यक्रम पूरे देश में चलाया गया जिसमें 75 लाख से अधिक लोगों ने अपनी सहभागिता दी।

झारखंड के भी 7000 गांव के 5 लाख ग्रामीणों ने एवं स्कूल के बच्चों ने योगाभ्यास के साथ-साथ तन मन और आत्मा को योग प्राणायाम के माध्यम से स्वस्थ और निर्दोष बनाने की प्रक्रिया को व्याख्यान के माध्यम से समझा।

इस महती प्रयास में नगर वासियों की भी पूरी सहभागिता रही और अधिकाधिक संख्या में वह योग कार्यक्रम के माध्यम से ग्राम दर्शन के लिए गए। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस ग्रामीणों एवं नगर वासियों के बीच सेतु बंधन का माध्यम बना। ग्रामीणों ने नगर वासियों का आथित्य कर उनका मन मोह लिया।

इस वृहद कार्यक्रम के संयोजन में रांची से मोनिका जैन, अशोक जैन, अंचल किंगर, राजेश अडूकिया, रमेश धरणीधरका, मुकेश बजाज, दीपक गाड़ोदिया, दीपक श्रीवास्तव, सुमित पोद्दार, रेखा जैन, उषा जालान, सतीश तुलस्यान, मुकेश अग्रवाल, गुंजन रुंगटा, राजकुमारी जैन, सुमन मिनोचा, बबीता जालान, पायल अग्रवाल, विजया अजमानी और अजय शंकर साबू ने भरपूर योगदान दिया।

ग्रामीणों के संयोजन कार्य को कई सप्ताह से अमरेंद्र विष्णुपुरी, हीरालाल महतो, निर्मल बेदिया, पूनम देवी, संजय साहू, नागेश्वर महतो, नवरत्न प्रसाद, बाबूलाल गोप, राजनाथ उराव, अर्जुन सिंह, दुर्गा प्रसाद महतो, सुनील कुमार, अमृता कुमारी, करण महतो, जय कुमार यादव, सुकरा महतो, कमलनाथ महतो, भदरू महतो और सुगुन कुमारी अपनी पूरी क्षमता के साथ पिछले 2 महीने से कर रहे थे।

किसी एक संस्था के द्वारा एक साथ योगा करने का यह पूरे विश्व में सबसे बड़ा कार्यक्रम रहा जिसके फलस्वरूप ग्रामीण भारत में योग के प्रति उत्साह की लहर जाग गई है।

 

Leave a Reply