Breaking News Latest News झारखण्ड राष्ट्रीय विदेश सिनेमा

फिल्म निर्देशक ऋषि प्रकाश मिश्रा सम्मानित

रांची , झारखण्ड | अगस्त | 29, 2019 :: कल शाम सैन फ्रांसिस्को अमेरिका के चांदनी क्लब में अमेरिका की प्रतिष्ठित सामाजिक संस्था “बिहार फाऊंडेशन ऑफ़ अमेरिका ” के द्वारा फिल्म निर्देशक ऋषि प्रकाश मिश्रा को सम्मानित किया गया।
दर्जनों एनआरआइ भारतीय इस अवसर पर उपस्थित थे।
उन्होंने 2020 में होने वाले झारखंड इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए अपनी शुभकामनाएं दीं और अमेरिका से बहुत सारी फिल्में और फिल्मी कलाकार को वहां लाकर झारखंड के लोगों से रूबरू कराने का संकल्प लिया।
फाउंडेशन द्वारा नवंबर 2019 मे झारखंड बिहार फिल्म अवार्ड का आयोजन किया जाएगा जिसमें बिहार और झारखंड के फिल्म निर्माता निर्देशकों की बनायी हिन्दी भोजपुरी नागपुरी और खोरठा भाषा की फिल्मों को सम्मानित किया जाएगा ।
अमेरिका की कई सामाजिक संस्कृतिक संस्थाओं ने मिस्र से संपर्क कर इस आयोजन को सफल बनाने के लिए अपनी ओर से पहल की है जिसमे ग्लाम आर, फेस्टिवा,इंडियन सोसाइटी ऑफ़ कलिफोर्नीया प्रमुख हैं।
नवंबर मे होने वाले इस भव्य कार्यक्रम मे बिहार और झारखंड के regional फिल्मकारों को वीसा प्राप्त करने हेतु अमेरिकी सरकार से समर्थन लेना तथा उन्के आने जाने रहने पर्यटन का प्रबंध करना अमरिकी संस्थाओं की जिम्मेदारी होगी।

Leave a Reply