Fight against corona : keep perfect daily routine in Lockdown also : guria jha
आलेख़

कोरोना की जंग जीतेगा इंडिया : लॉक डाउन में भी रखें अच्छी दिनचर्या : गुड़िया झा

रांची, झारखण्ड | मार्च | 30, 2020 :: अभी पूरे देश में लॉक डाउन है।
लोग घरों में रह कर भी ऑफिस का काम कर रहे हैं।
गृहणियां भी घर में रह कर सभी काम करते हुए परिवार के सदस्यों की उचित देखभाल भी कर रही हैं।
घर में लगातार रहते हुए भी हम सभी अच्छा समय बिता सकते हैं।
इस समय में भी हम सब अपनी दिनचर्या को अच्छी तरह मैनेज कर परिवार के सभी सदस्यों के साथ क्वालिटी टाइम बिता सकते हैं।
बस जरूरत है थोड़े से प्लान के साथ काम करने की।

1, दिन की शुरुआत।
आम दिनों में हमें जैसे ही सुबह उठने की आदत थी, उस आदत को अभी भी बनाए रखें।
हमें पहले जैसे घर का सारा काम काज निपटा के सुबह का नाश्ता जरूर करें।
इससे पूरे दिन ऊर्जा बनी रहेगी।
बाहर निकल कर वॉक करने की आदत को कुछ दिन छोड़ कर घर पर ही करें।
बागवानी भी कर सकते हैं।
अभी टेलीविजन पर रामायण भी शुरू हो चुकी है।
पूरे परिवार के साथ इसका आनंद लें।
कोशिश करें कि परिवार के साथ एक साथ बैठकर भोजन करें।
ये एक अवसर है सभी के साथ अच्छा समय बिताने की।
इससे सभी सदस्यों के बीच आपसी तालमेल बनी रहेगी।

2, बच्चों के लिए।
बच्चों के लिए तो ये समय और भी उपयोगी है।
खाली समय में बच्चों के मन पसंद काम में उनका साथ दें।
जैसे म्यूजिक की प्रैक्टिस करना, पेंटिंग, ड्रॉइंग आदि।
इससे उनमें पढ़ाई के साथ साथ एक्स्ट्रा एक्टिविटी का विकास भी होगा।
घर के अंदर ही बच्चों के साथ इंडोर गेम जैसे लूडो, कैरम आदि का मजा ले सकते हैं।
जो बच्चों के मानसिक और शारीरिक विकास दोनो के लिए जरुरी है।
यही एक अच्छा अवसर है जब हम बच्चों के साथ बच्चे बन कर उनके विकास में सहायक बनें।
बच्चों को प्रेरणा दायक कहानियां भी सुना सकते हैं।
जिससे उन्हें आगे बढ़ने का मौका मिलेगा।

3,अपनी पसंद का कार्य करें।
ये एक सुनहरा अवसर है अपने आपको और भी सक्रिय बनाने का। गृहणियां चाहें तो खाली समय में कोई अच्छी किताब या मैगजीन पढ़ सकती हैं।
न्यूज़ पेपर जे माध्यम से भी घर बैठे हर तरह की जानकारी हासिल की जा सकती है।
जिन्हें सिलाई या पेंटिंग का शौक है, वे इस समय में पूरा कर सकती हैं।
इससे उनकी प्रैक्टिस भी अच्छी हो जाएगी।
घर से दूर अपने परिजनों से भी फोन से बाते कर हाल चाल लिया जा सकता है।

4, मेडिटेशन।
मन को शांति और सुकून देने के लिए कम से कम बिस मिनट मेडिटेशन जरूर करें।
ये आपको मानसिक और शारीरिक दोनो ही रूप से सक्रिय रखने में सहायक होगा।
बच्चों को भी मेडिटेशन के लिए प्रेरित करें।अभी से उनमें अच्छी आदतों को डालने से उनके विकास में बढ़ोतरी होगी।
इस तरह की आदतें अपनाने से हमें अपने समय को सुचारू रूप से उपयोग में लाने का अच्छा अवसर प्राप्त होगा।
बच्चे हो, बड़े हो या बुजुर्ग सभी के लिए मेडिटेशन बहुत ही फायदेमंद है।

Leave a Reply