Breaking News Latest News कैंपस ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राष्ट्रीय

फिक्की ने संत जेवियर्स कॉलेज, रांची के डॉ सैकत बनर्जी को किया सम्मानित

राची, झारखण्ड  | जुलाई  26, 2024 ::

भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की), नई दिल्ली द्वारा आयोजित पब्लिकॉन 2024 में देश के सुप्रसिद्ध लेखक, शैक्षिक संस्थान, प्रकाशक तथा उद्यमी शामिल हुएI इस वर्ष पब्लिकॉन 2024 का थीम “प्रकाशन के भविष्य को नया आकार देने वाली प्रौद्योगिकी” रखा गया था। प्रकाशकों और लेखकों की प्रतिभा, पहल, उद्यमशीलता के उत्साह और अथक प्रयासों को मान्यता देने के लिए 2017 में पुरस्कारों की स्थापना की गई थी। इसी क्रम में भारतीय वाणिज्य एवं उद्योग महासंघ (फिक्की) ने फिक्की प्रकाशन पुरस्कार के माध्यम से प्रकाशन क्षेत्र में सर्वोत्तम कार्य को मान्यता देने की पहल की है।
कार्यक्रम के उत्घाटन समारोह में नीरज जैन, अध्यक्ष, फिक्की प्रकाशन समिति और प्रबंध निदेशक, स्कोलास्टिक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, सुश्री मोनिका मल्होत्रा कंधारी, सह-अध्यक्ष, फिक्की प्रकाशन समिति एवं प्रबंध निदेशक, एमबीडी ग्रुप, सुश्री शुभा गुप्ता, अतिरिक्त महानिदेशक, प्रकाशन विभाग, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, भारत सरकार, डॉ. अखिलेश गुप्ता, पूर्व सचिव, अनुसंधान नेशनल रिसर्च फाउंडेशन एवं वरिष्ठ सलाहकार,विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग, भारत सरकार, डॉ. अनिर्बान दाश, निदेशक, राष्ट्रीय पांडुलिपि मिशन, संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार शामिल हुए। फिक्की प्रकाशन पुरस्कार में व्यवसाय, अनुवाद, डिजाइनिंग, बच्चों के साहित्य आदि के क्षेत्र में प्रकाशित सर्वोत्तम पुस्तकों को पुरस्कृत किया गया। इस वर्ष भी फिक्की ने विभिन्न श्रेणियों के अंतर्गत विभिन्न संगठनों एवं संस्थाओं से प्रविष्टियाँ आमंत्रित की थी।
इस साल गैर-काल्पनिक श्रेणी (अँग्रेजी)– मुद्रित/ई-पुस्तक के अंतर्गत सर्वश्रेष्ठ पुस्तक के चयन के लिए डॉ सैकत बनर्जी, सहायक प्राध्यापक, अंग्रेज़ी विभाग, संत जेवियर्स कॉलेज, रांची, झारखंड; 7 सदस्यों की जूरी में शामिल थे। डॉ. बनर्जी को गैर-काल्पनिक श्रेणी (अँग्रेजी) के जूरी सदस्य के रूप में अभूतपूर्ण योगदान हेतु फिक्की द्वारा उत्कृष्टता प्रमाण पत्र और मोमेंटो से सम्मानित किया गयाI उन्हे यह सम्मान कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ‌ डॉ. अखिलेश गुप्ता एवम , विशेष अतिथि सुश्री शुभा गुप्ता ‌‌‌‌‌‌‌के करकमलो द्वारा प्राप्त हुआI
पब्लिकॉन 2024 में ओपन एक्सेस को आगे बढ़ाने में प्रकाशन प्रौद्योगिकी की भूमिका, रचनात्मकता बनाम प्रौद्योगिकी-क्या एआई लेखकों की जगह ले सकता है? क्षेत्रीय भाषाओं में प्रकाशन के लिए प्रौद्योगिकी सक्षमता तथा प्रौद्योगिकी रुझान से पुस्तकालयों के भविष्य जैसे विभिन्न विषयों पर सम्मेलन में दिनभर चर्चा हुईI इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध प्रकाशक जैसे विली इंडिया, एस एस राणा एंड कंपनी, रॉयल सोसायटी अफ केमिस्ट्री, आईग्रुप इन्फोटेक इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, हिंदुस्तान टाईम्स मीडिया ग्रूप तथा प्रख्यात प्रोफेसरो की मंडली; दिल्ली कौशल और उद्यमिता विश्वविद्यालय, दिल्ली विश्वविद्यालय एवम भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, नई दिल्ली से सम्मिलित हुएI

Leave a Reply