ओम बिरला के 18 वीं लोकसभा में माननीय स्पीकर नियुक्त होने पर दिल्ली स्थित उनके निवास 20, अकबर रोड पर महावीर मेमोरियल के अध्यक्ष कन्हैया लाल जैन पटावरी, तेरापंथ कल्याण परीषद के संयोजक के. सी. जैन, जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दिल्ली के अध्यक्ष सुखराज सेठिया ,उपाध्यक्ष लक्ष्मीपत बोथरा , जनसम्पर्क प्रभारी डॉ.धनपत लुनिया , परामर्शक संपत नाहटा, अणुव्रत विश्व भारती की संगठन मंत्री डॉ. कुसुम लुनिया, पीतमपुपा सभा अध्यक्ष. श्री लक्ष्मीपत भुतेडिया राजेश बोथरा, एवं संदीप कोठारी आदि ने जैन, तेरापंथ समाज व अणुव्रत परिवार की और से हार्दिक बधाइयाँ व आगामी कार्यकाल के लिए शुभ मंगलकामनाएं प्रदान की।
श्री बिरला ने इस प्रभावशाली प्रतिनिधि मंडल से सहर्ष शुभकामनाएं स्वीकार करते हुए अपना अहोभाव प्रकट किया।




