Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय, सेक्टर -2, धुर्वा ,रांची के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा अटल क्रीड़ा सम्मान से सम्मानित 

रांची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 25, 2022 ::  मां शारदे मंच रांची के तत्वाधान में आयोजित राष्ट्रीय मैत्री सम्मेलन सह सम्मान समारोह 2022 का आयोजन आज अशोक कंपलेक्स के सभागार ए.जी .ऑफिस के पीछे किया गया।बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय ,सेक्टर -2, धुर्वा ,रांची के शारीरिक शिक्षा शिक्षक अजय झा को भारतरत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी जी के 98वें जन्म दिवस के शुभ अवसर पर “अटल क्रीड़ा सम्मान ” से सम्मानित किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी के महामंत्री डॉ प्रदीप कुमार वर्मा ,विशिष्ट अतिथि राजेंद्र रिम्स के न्यूरो सर्जरी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ सी.बी. सहाय , झारखंड आईएएस एकेडमी के निदेशक वरुण कुमार अग्रवाल ने प्रतीक चिन्ह , दुपट्टा एवं मांग पत्र देकर सम्मानित किया । श्री झा को बिहार – झारखंड में कबड्डी , खो-खो ,मलखंब खेल के क्षेत्र में हजारों खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देकर जिला, राज्य, राष्ट्रीय, अंतर महाविद्यालय ,अखिल भारतीय विश्वविद्यालय ,खेलो इंडिया यूथ मलखंब प्रतियोगिता, राष्ट्रीय खेल अहमदाबाद के अन्तर्गत मलखंब प्रतियोगिता में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
श्री झा रांची के वरीय शारीरिक शिक्षा शिक्षक के रूप में तीस वर्षों से बंगीय सांस्कृतिक परिषद उच्च विद्यालय में नियमित रूप से कार्यरत हैं एवं विभिन्न स्कूलों मिलाकर पैंतीस वर्षों का खेल प्रशिक्षक का अनुभव है।
स्वागत भाषण मां शारदे मंच की अध्यक्ष श्रीमती नीतू सिन्हा ने किया।

Leave a Reply