Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड सिनेमा

छठे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल मे भाग लेने राची पहुंची बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका ऊषा मंगेशकर 

राची, झारखण्ड  | मार्च |  01, 2025 ::

छठे झारखंड अंतरराष्ट्रीय फिल्म फेस्टिवल के पहले दिन शनिवार को 400 से भी अधिक फिल्म की विभिन्न विधाओं से जुड़े कलाकारों को जिफा सम्मान से सम्मानित किया गया। मौके पर पद्मश्री मुकुंद नायक और पद्मश्री मधु मंसूरी हंसमुख उपस्थित थे और प्रशंसा की । कई झारखंडी कलाकारों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। पोलैंड की फिल्मकार नतालिया जानोसजेक और दक्षिण भारतीय अभिनेत्री शिवानी शर्मा ने भी अपनी प्रस्तुति दी। प्रातः 10 बजे झारक्राफ्ट मेले में बच्चों की दो फिल्मों मैं हूं कलाम और मैरीकॉम का प्रदर्शन किया गया। शाम को छः बजे से केराली स्कूल में मलयाली एसोसिएशन के तत्वावधान में 300 से अधिक लोगों की उपस्थिति में मलयालम की दो फिल्मों इथूआरे निर्देशक अनिल थॉमस और नाजुश निर्देशक श्रीजिथ पोलीवारे और अभिनेता मनोज गोविंदम का प्रदर्शन किया गया। मौसम की गड़बड़ी और तेज धूप के कारण अंतिम समय में कार्यक्रम को पार्क प्राइम होटल के हॉल में किया गया।

बॉलीवुड की प्रसिद्ध गायिका ऊषा मंगेशकर आज शाम रांची पहुंची झारखंड को सुंदर प्रदेश बताया । मृणालिनी अखौरी के गाए नागपुरी गीत सुनकर कहा अवसर मिला तो लता स्टूडियो में नागपुरी गीत गाएंगी। झारखंडी लाल पाड़ की साड़ी उन्हें बहुत पसंद आई। एयरपोर्ट से पुलिस एस्कॉर्ट के साथ उन्हें शहर लाया गया जिसके पहले झारखंडी नृत्य संगीत से उनका स्वागत किया गया। रविवार शाम को जिफा एवॉर्ड देने के लिए कई फिल्मी सितारे रांची आ रहे हैं।

 

 

 

 

 

Leave a Reply