Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट द्वारा चयनित मरीजों की आंखों का ऑपरेशन और मुफ्त चश्मा और दवाइयां का वितरण

राची, झारखण्ड | सितम्बर | 30, 2023 ::

लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल में निःशुल्क नेत्र जांच और नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर का आयोजन इस माह 21और 27 तारीख को किया गया था।
इन दो दिनों के शिविर में करीब 60 रोगियों की नेत्रों की जांच करने के साथ ही 45 को ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया।
लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के पी आर ओ आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि मोतियाबिंद जांच एवं नेत्र लैंस प्रत्यारोपण शिविर में रांची , भूरकुंडा और सिल्ली से आएं मरीजों की जांच आधुनिक तकनीक के माध्यम से नेत्र रोग विशेषज्ञों की टीम ने की।
तत्पश्चात चयनित सभी मरीजों की आंखों का सफल ऑपरेशन किया गया और मुफ्त चश्मा और दवाइयां देकर घर तक छोड़ा गया।
बता दें कि लायंस क्लब ऑफ रांची ईस्ट के कोकर स्थित निरामया हॉस्पिटल के द्वार गरीबों के लिए हमेशा खुले रहते हैं।
यहां ऑपरेशन के दिन मरीजों के ठहरने और खाने की भी व्यवस्था हमेशा से हो रही है।
यही वजह है कि मरीज यहां निराश आते जरूर हैं, लेकिन चेहरे पर मुस्कान लिये ही जाते हैं।

Leave a Reply