Expo utsav 2017 : making of stalls started after bhoomi pujan : there will a a German a.c. hanger in 32800 sq feet.
Latest News झारखण्ड बिज़नेस

एक्सपो उत्सव 2017 :: भूमि पूजन के उपरांत सजने सवांरने को तैयार है रांची का मोराबादी मैदान : बन रहा है 32800 स्क्वायर फ़ीट का एक बडा जर्मन ए.सी हैंगर

Expo utsav 2017 : making of stalls started after bhoomi pujan : there will a a German a.c. hanger in 32800 sq feet.रांची, झारखण्ड । सितम्बर | 10, 2017 :: जेसीआई रांची का मेघाट्रेड फेयर “एक्सपो उत्सव 2017 ” 15 सितम्बर से 19 सितम्बर 2017 तक रांची के मोराबादी मैदान में लग रहा है | रविवार को मोराबादी मैदान में भूमि पूजन किया गया | पुरे विधि विधान से एक्सपो की आधारशिला राखी गयी। भगवान् श्री गणेश जी वंदना एवं पूजन कर टेंट , हैंगर , स्टाल निर्माण का कार्य आरम्भ किया गया | उपरोक्त जानकारी संस्था के मीडिया प्रभारी जेसी प्रतीक जैन ने दी |

एक्सपो में इस बार पहली बार 32800 स्क्वायर फ़ीट का एक बडा जर्मन ए.सी हैंगर बन रहा है। इसके अलावा ऑटो जोन, फूडकोर्ट, किड्स कार्नर, फर्नीचर जोन  बन रहा है साथ ही एक पिंक हैंगर खाश तौर से महिला उघमियों के लिए है | देश-विदेश के कुल 300 से भी ज्यादा स्टाल इस साल लगेंगे | एक्सपो उत्सव 2017 को बिलकुल नए रूप में रांची वासियो के लिए लाया जा रहा है और सजावट पर खाश ध्यान दिया जा रहा है | एक्सपो परिसर के अंदर लोगो के सुविधा के लिए डिस्प्लेबोर्ड एवं शौचालय का भी निर्माण किया जा रहा है | मोराबादी चौक से लेकर एक्सपो परिसर तक लाइट की विशेष व्यवस्था की जा रही है जिससे पूरा मोराबादी मैदान जगमगा उठेगा |

संस्था के सभी सदस्य एक्सपो को भव्य बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे है जिसका अंदाजा पूरी रांची में लगे बैनर एवं होर्डिंग से लगाया जा सकता है।

मौके पर सौरभ साह, अभिनव मंत्री, निखिल मोदी, नवीन गाड़ोदिया, आलोक अग्रवाल, अमित खोवाल, राकेश मुरारका, अनूप अग्रवाल, निशांत राठौर, अनंत जैन, पियूष केडिया, अभिषेक केडिया आदि मौजूद थे।

Leave a Reply