राची, झारखण्ड | फरवरी | 28, 2023 :: राँची के मोरहाबादी मैदान में चले रहे पर्यावरण मेला में सात दिन तक प्रवेश के लिए रू. 10 का टिकट रखा गया था। परन्तु मेले में लोगों की बढ़ती रूचि एवं विद्यार्थियों की प्रकृति एवं पर्यावरण के बारे में जानने की जिजीविषा एवं जिज्ञासा को देखते हुए 01 मार्च से 03 मार्च तक मेले में प्रवेश करने के लिए अब पैसा नहीं देना होगा, यह पूर्णतः निःशुल्क होगा।
यह जानकारी मेले के संयोजक, डॉ. एम.के. जमुआर ने दी।