Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

 ‘बिरसा मुंडा रत्न 2026’ सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां हुईं सम्मानित

‘बिरसा मुंडा रत्न 2026’ सम्मान समारोह में विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियां हुईं सम्मानित

 

Eminent personalities from various fields were honored at the ‘Birsa Munda Ratna 2026’ award ceremony.

 

रांची। पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के तत्वावधान में आयोजित “बिरसा मुंडा रत्न 2026 सम्मान समारोह” रविवार को रेडिसन ब्लू होटल, रांची में गरिमामय एवं भव्य वातावरण में संपन्न हुआ। झारखंड की लोकप्रिय लोक गायिका सुषमा नाग द्वारा बिरसा मुंडा पर गीत के साथ शानदार नृत्य की प्रस्तुति दी गई।

समारोह में झारखंड के विभिन्न जिलों के साथ-साथ छत्तीसगढ़ एवं ओडिशा से आए समाजसेवी, शिक्षाविद, चिकित्सक, साहित्यकार, कला एवं मनोरंजन जगत की हस्तियां, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, कलाकार तथा विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तित्वों को “बिरसा मुंडा रत्न 2026” सम्मान से सम्मानित किया गया।उसके बाद

समारोह में प्रदेश की कई प्रतिष्ठित हस्तियां, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य स्पॉन्सर के रूप में तारा ग्रीन सिटी रांची के फाउंडर डायरेक्टर सह सीईओ अमित कुमार वर्मा ने अपना महत्वपूर्ण भूमिका निभाया। इनके साथ महालक्ष्मी सुजुकी,आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी एवं रेडिसन ब्लू ने भी स्पॉन्सर के रूप में जुड़ कर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदानों दिया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल पूर्व राज्यसभा सांसद सह वरिष्ठ कांग्रेसी धीरज प्रसाद साहू ने अपने संबोधन में कहा कि समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों का सम्मान करना न केवल उनके योगदान का सम्मान है, बल्कि यह अन्य लोगों को भी समाजहित में बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करता है। मै इस सफल आयोजन के लिए पूरे पुलिस पब्लिक रिपोर्टर टीम को शुभकामना देता हु।सम्मान समारोह के दौरान अन्य अतिथियों ने भी सम्मानित होने वाले सभी व्यक्तित्वों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साहपूर्ण वातावरण बना रहा और समारोह सफलतापूर्वक एवं गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। मौके पर पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू, रांची के विधायक सीपी सिंह, जेएससीए प्रेसिडेंट अजय नाथ शहदेव, पद्मश्री मधु मंसूरी सीनियर एडवोकेट सच्चिदानंद, डीडीसी रांची मुमताज़ अंसारी,मा तारा ग्रीन सिटी के सीईओ अमित कुमार वर्मा, डायरेक्ट सोनी वर्मा, पुलिस पब्लिक रिपोर्टर के प्रधान संपादक सरफराज कुरैशी, समूह संपादक शाहिद खान, प्रबंध संपादक संदीप कुमार मिश्रा, कार्यकारिणी संपादक समीर हेजाज़ी, असगर एजाज, प्रियंका सिंह, अनु कुमारी, बलभद्र बड़ाईक, खुशीराम कुमार, संदीप चिक बड़ाईक, इरशाद कुरैशी, जयप्रकाश जायसवाल, रोहित पांडेय, रवि वर्मा, फासुद्दीन कुरैशी, शाहजेब अली, ज्योति लकड़ा, मो सनाउल्लाह, अशोक कुमार दास, देवकीनंदन कुमार, निकोलस कोंगाड़ी के अलावे अन्य

मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

बिरसा मुंडा रत्न से नवाजे गए ये विभूतियां ।

1. पद्मश्री जागेश्वर यादव (छत्तीसगढ़)

2. श्रीमती दीपिका प्रसाद (पुलिस इंस्पेक्टर रांची)

3. अमित कुमार वर्मा (फाउंडर डायरेक्टर सह सीईओ मां तारा ग्रीन सिटी रांची)

4. श्रीमती सोनी वर्मा (डायरेक्टर मां तारा ग्रीन सिटी रांची)

5. श्रीमती दिव्या नीलिमा खलखो (प्रभारी प्रधानाध्यापिका एस एस डोरंडा प्लस टू बालिका उच्च विद्यालय डोरंडा रांची)

6. सुश्री बुलबुल आइच (फाउंडर डायरेक्टर जे.आए.आए.टी अकैडमी रांची)

7. श्रीमती जयंती तिर्की (समाजसेविका गुमला)

8. श्रीमती सुषमा नाग (शिक्षिका एवं प्रख्यात लोक गायिका भरनो गुमला)

9. शबनम परवीन

( राज्य खाद्य आयोग की प्रभारी अध्यक्ष सह सदस्य)

10. डॉ मेघा रानी

(हिंदी लेखिका एवं साहित्यकार)

11. डॉ सुषमा केरकेट्टा (शिक्षाविद,साहित्यकार सह समाजसेविका)

12. श्रीमती कविता कुमारी (सचिव महिला विकास स्वरोजगार समिति )

13. श्रीमती कोमलिना जोजो (जल सहिया एवं समाजसेविका सिमडेगा)

14. कुमारी अक्षिता श्रेष्ठ ( बल गायिका गुमला)

15. डॉ प्रभात कुमार (सिविल सर्जन सदर अस्पताल रांची)

16. डॉ मनीष कुमार ( प्रख्यात होम्योपैथी चिकित्सक गुमला)

17. डॉ रमाशंकर प्रसाद (डायरेक्टर होटल द पार्क रिट्रीट एवं पूजा रेस्टोरेंट बिरसा चौक रांची)

18. मोहम्मद रेहान नवाज (बिजनेसमैन सह समाजसेवी रांची झारखंड)

19. आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी रांची

20. डॉ भानु प्रताप साहू (वरिष्ठ शिशु रोग विशेषज्ञ सह डायरेक्टर राज हॉस्पिटल सिमडेगा)

21. मोहम्मद अनवर (समाजसेवी सह सदर छोटानागपुर मोमिन इसलाहिया कमेटी कचनारटोली रांची)

22. मरियानुस कीड़ों

(मुखिया मझपारा ग्राम पंचायत कुंआर मुंडा सुंदरगढ़ उड़ीसा)

23. बैध हाफिज अंसारी (पारंपरिक जड़ी बूटी चिकित्सक लोहरदगा)

24. श्री अजहर अली (समाजसेवी भरनो गुमला)

25. मोहम्मद उमर फारूक अंसारी(समाजसेवी सिसई गुमला)

26. श्री शमशुल अंसारी (जिला अध्यक्ष दफादार चौकीदार संघ लोहरदगा)

27. श्री असर आबदीन (राष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी गुमला)

28. श्री सामरोम पॉल टोपनो (जिला परिषद सदस्य सिमडेगा)

29. श्री मुख्तार आलम (समाजसेवी भरनो गुमला)

30. श्री प्रदीप टोप्पो सामाजिक कार्यकर्ता सिमडेगा)

31. हाजी सुल्तान अंसारी (समाजसेवी गुमला)

32. श्री सुशील दीपक मिंज (मुखिया ग्राम पंचायत चैनपुर गुमला)

 

Leave a Reply