राची, झारखण्ड | मार्च | 23, 2024 ::
माहेश्वरी समाज अपने बुजुर्ग लोगों के लिए चौपाल मंच के अंतर्गत कई कल्याणकारी योजनाएं चलाता है । चौपाल के संयोजक राजकुमार मारू एवं सह संयोजक अशोक साबू हैं। बुजुर्ग लोगों के एकाकी जीवन में नई ऊर्जा के संचरण के लिए प्रत्येक महीने कुछ कार्यक्रम किए जाते हैं। आज इस चौपाल के अंतर्गत होली मिलन का आयोजन किया गया। 40 बुजुर्गों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल का टीका लगाकर होली की शुभकामनाएं दी ।इसके बाद अंत्याक्षरी का रंगारंग कार्यक्रम हुआ। होली गीतों को कोरस में गया तथा अंत में होली के गीतों पर सब ने मिलकर नृत्य किया। 60 से 82 साल के बुजुर्गों का आपस में मिलजुल कर इस तरह मनोरंजन कार्यक्रम को आयोजन करना उनके जीवन में एक नया रंग भरने का प्रयास था।




