Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके खेल झारखण्ड

झारखंड जिम्नास्टिक संघ के आठ जज, राष्ट्रीय क्वालीफाईड जज बने

राची, झारखण्ड   अगस्त  | 30, 2022 ::

21 से 24 जुलाई 2022 को पुरी,ओडिशा में जिम्नास्टिक फेडरेशन ऑफ़ इंडिया द्वारा आयोजित 15वां नेशनल जज कोर्स की परीक्षा में झारखंड जिम्नास्टिक संघ के कुल 8 परीक्षार्थियों ने सफलता हासिल की। इनमें से 5 ,1,जीतेन्द्र कुमार, 2,दीपक कुमार साहु, 3,विकास गोप, 4,मोनू कुमार तथा 5, अमित गोप ने मैग ( पुरूष आर्टिस्टिक,जिम्नास्टिक) तथा 3 प्रतिभागी, 1,दीप कुमारी मांझी,2,हेमा कुमारी तथा 3, शुभ्रा बनर्जी ने वैग ( महिला आर्टिस्टिक,जिम्नास्टिक) की परीक्षा पास कर राष्ट्रीय निर्णायक बने। महिलाओं के इस कोर्स के संचालन में अंतर्राष्ट्रीय प्रशिक्षक विशेश्वर नन्दी,चेयरमैन तथा अरुंधति पोद्दार कोर्स लीडर, तथा पुरुष वर्ग में श्री के एस थियारा, चेयरमैन,तथा अंतरराष्ट्रीय जज प्रवीण दागे एवं पवन भोइर थे।
इनके राष्ट्रीय निर्णायक की परीक्षा पास करने पर झारखंड ऑलंपिक संघ एवं जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष श्री आर के आनन्द,झारखंड ऑलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष श्री शेखर बोस, झारखंड ऑलंपिक के महासचिव मधुकांत पाठक,शिवेन्द्र दूबे,अनिल जयसवाल, तथा झारखंड जिम्नास्टिक संघ के महा सचिव निशिकांत, कार्यकारी सचिव राजीव रंजन,उपाध्यक्ष -तूलिका श्रीवास्तव,सचिव प्रशासन दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष गोविंद झा,एवं अन्य सभी ने बधाई दी।

Leave a Reply