Breaking News Latest News झारखण्ड लाइफस्टाइल

महेश नवमी पर आयोजित 8 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ

राची, झारखण्ड | मई | 28, 2023 ::

माहेश्वरी समाज के ५१५६वाँ माहेश्वरी वंशोत्पति दिवस महेश नवमी पर आयोजित 8 दिवसीय महोत्सव का शुभारंभ स्थानीय माहेश्वरी भवन में सुबह स्कूटोथन के साथ शुरू हुआ |
इस प्रतियोगिता के लिए फ्लैग ऑफ प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार मारू, सभा अध्यक्ष किशन साबू, महिला अध्यक्ष भारती चितलांगिया, युवा अध्यक्ष विनय मंत्री ने किया |
बुध्दिमत्ता की परख, समय की प्रतिबद्धता, शहर का ज्ञान प्रतिभागियों में कितनी है यह देखा गया |
कुल 39 प्रतियोगियों ने भाग लिया । सभी को सरकार द्वारा निर्देशित सड़क परिवहन के नियमों का पालन करना अनिवार्य था संयोजक सौरव साबू एवं प्रतीक साबू ने बताया विजेताओ की घोषणा 2-3 दिन बाद होगा |

नागरमल मोदी सेवा सदन के सहयोग से 9 बजे से रक्तदान महादान की शुरुआत हुई बिपिन भाला, दिनेश काबरा, रितिका सारडा ने बताया कुल 125 यूनिट रक्त संग्रह हुआ |

शार्प साइटआई हॉस्पिटल के सहयोग से नि:शुल्क नेत्र जाँच शिविर के साथ शुगर(RBS)एवं बी.पी. जाँच, हड्डी रोग (ऑर्थो)चिकित्सक डा.रोहित कुमार रुंगटा द्वारा निशुल्क परामर्श में 120 लोगो ने टेस्ट करवाया एवं THYROCARE के सौजन्य से 69 तरह के ब्लड टेस्ट शुल्क देकर सभी ने लाभ उठाया |

शतरंज प्रतियोगिता के सयोजक हिमांशु चितलांगिया ने बताया बच्चे बड़े मिलाकर 42 लोगो ने भाग लिया |
ग्रुप A में
प्रथम काव्या सारड़ा,
द्वितीय हीराश माहेश्वरी,
तृतीय शौर्य माहेश्वरी,

ग्रुप B से
अभिनव कल्याणी,
द्वितीय साकेत बिहानी,
तृतीय उत्सव डागा रहे |

कैरमबोर्ड प्रतियोगिता के सयोजक रौनक सारडा,नितेश सारड़ा रहे |

पेंटिंग प्रतियोगिता में 17जन ने पार्ट लिया |
ग्रुप A
प्रथम आद्या माहेश्वरी
द्वितीय पाखी चितलांगिया,
तृतीय विराज मालपानी
ने इसमें अपनी पंसद की पेंटिंग बनाई |
ग्रुप B
प्रथम राधिका चांडक,
द्वितीय काव्या सारडा,
तृतीय प्रिंसेस माहेश्वरी
इनका टॉपिक ग्लोबल वर्मिंग अथवा भूस्खलन रहा |

ग्रुप C से
प्रथम स्वाति काबरा
विषय धार्मिक अनुष्ठान/प्रसंग था
इसकी जानकारी सयोजक अनीता साबू, शिखा बिरला, सीमा मालपानी ने दी |

महेश नवमी के मुख्य सयोजक सभा से मनीष मारू, अंकुर डागा, महिला समिति से कुमुद लाखोटिआ, निधि बियानी, युवा से मोहित लाखोटिया, आकाश चितलांगिया का सहयोग रहा |

Leave a Reply