राची, झारखण्ड | मई | 24, 2025 ::
श्री रामलला पूजा समिति, रांची के सानिध्य में आज मेफेयर बैंक्विट हॉल, धुर्वा में पूजा समिति के पदाधिकारी एवम सदस्यों की एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने की । बैठक के स्वागताध्यक्ष व समिति के महामंत्री कुणाल अजमानी ने आए हुए सभी सदस्यों का स्वागत व अभिनंदन करते हुए बताया कि श्री रामलला पूजा समिति के सानिध्य में विगत वर्ष जिस तन, मन, धन के साथ आयोजन को सफल बनाने में अपना भरपूर योगदान दिया था । इस बार भी हम पूरी भव्यता के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन करने जा रहे है। पूर्व में दुर्गा पूजा पंडाल में श्री राम मंदिर के प्रारूप को लोगों ने खूब सराहा।
पांच राज्यों से श्री राम मंदिर के पूजा पंडाल के प्रारूप को देखने के लिए लोग लाखो की संख्या में पहुँचे थे।
मां भवानी के भक्तों के द्वारा मिले अपार समर्थन और सहयोग के लिए हम सभी दर्शनार्थियों का स्वागत व आभार प्रगट करते हैं ।आयोजन समिति के लिए गौरवान्वित होने की बात है की 25 लाख से भी ज्यादा श्रद्धालु भक्त पंडाल में आकर मां भवानी के दर्शन किये। यह भीड़ अबतक की सबसे बड़ी भीड़ रही। रांची के कई समाचार पत्रों ने पंडाल की सुंदरता ,भव्यता को अब तक के सबसे बेस्ट पंडाल की श्रेणी में लाकर हमारे मान सम्मान को बढ़ाते हुए हमें गौरवान्वित होने का अवसर प्रदान किया। यह आप सदस्यों की मेहनत का प्रतिफल है।
सभा में जो भी सुझाव आएंगे हम उसे अमल करते हुए इस बार भी बड़े ही धूमधाम और सभ्यता के साथ दुर्गा पूजा का आयोजन आप सभी लोगों के सहयोग से करने जा रहे हैं इस बार के आयोजन में माता के भक्तों की सुविधा के लिए आये हुए सुझावों को अमल कर पंडाल के दर्शन की व्यवस्था को ओर भी सुलभ बनाने का कार्य करेंगे। HEC और धुर्वा के सभी क्षेत्रवासियों का हमें भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ इस सफलता का श्रेय आपको भी जाता है ।
इस अवसर पर विनय जायसवाल, कमल ठाकुर, श्रीमती शोभा यादव, श्रीमती नीलम चौधरी ,कृष्णा महतो, उमेश यादव, धर्मेंद्र तिवारी, डॉ दिलीप कुमार सोनी, रवि कुमार टुंना, रोहित शारदा ,रोहित पांडेय, सुनील जायसवाल सहित कई विशिष्ट लोगों ने अपने अपने सुझाव रखे उन्होंने कहाँ रांची से यहां आकर दुर्गा पूजा के आयोजन को भब्य रूप देना आपने जो बीड़ा उठाया वह सफल हुआ पूजा के इस आयोजन की भव्यता सुंदरता का दर्शन हम लोग रांची जाकर देखते थे जिसे आपने इस छेत्र में किया।उन्होंने कहा कि HEC और धुर्वा के लोगो को भी आयोजन से जोड़ने का अवसर दिया जाय वे भी समिति को अपनी सेवा अर्पित करना चाहते हैं।दुर्गा पूजा आयोजन की तैयारी के लिए कई लोगों से सुझाव भी मांगे गए ।चर्चा और परीचर्चा के बीच में कई लोगों ने अपने सुझाव रखें पूजा को वृहद बनाने में अपना पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन भी दिया।




