राची, झारखण्ड | अक्टूबर 03, 2024 ::
झारखंड मुक्ति मोर्चा की राज्यसभा सांसद डॉ॰ महुआ माजी ने रांची विधानसभा क्षेत्र के रातू रोड स्थित मोहल्ले में घरेलू महिलाओं को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल कराया, पार्टी का अंग वस्त्र पहनाकर।
इस शुभ अवसर पर महिलाओं ने संयुक्त रूप से कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दिशोम गुरु शिबू सोरेन, झारखंड के मुख्यमंत्री सह कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन और विधायक कल्पना सोरेन ने महिला हितों में जो कार्य किया है वह सराहनीय है और घरेलू महिलाओं का उज्जवल भविष्य झारखंड मुक्ति मोर्चा में ही है। इसलिए शामिल हो रहे हैं।
इस मिलन समारोह को संबोधित करते हुए डॉ॰ महुआ माजी ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष वीर शिबू सोरेन के नक्शे कदम पर चलकर झारखंड को हमेशा आगे बढ़ाने का काम कर रहे हैं, महिला हितों में उन्होंने जो कार्य किया है उससे झारखंड की महिला अपने उज्जवल भविष्य को लेकर बहुत ही खुश है, विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन लगातार प्रयासरत है झारखंड को पूरे देश में अग्रिम श्रेणी पर पहुंचाने के लिए।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में नन्द किशोर सिंह चंदेल और सोमू बनर्जी ने अपना योगदान दिया।
सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम का नेतृत्व – मोनी मुखर्जी ने किया साथ में लखी देवी, रूपा कविराज, सीमा शर्मा, मंजूरी भट्टाचार्य, रीना देवी, सरोज शर्मा, उषा देवी ,अनीता देवी, नुपुर देवी, मंगला गोस्वामी, रिया राय, ममता चक्रवर्ती, सरिता पांडे, सीमा शर्मा, रीना शर्मा, चंदा मुखर्जी, पुतुल मुखर्जी, दीपाली कविराज और शोभा देवी सहित अनेकों घरेलू महिलाएं।


