Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

प्रमंडल स्तरीय प्री सुब्रतो कप शुरू

राची, झारखण्ड | जुलाई | 31, 2023 ::

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, झारखण्ड के द्वारा झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद रांची के तत्वाधान में प्रमंडल स्तरीय 62वीं सुब्रतो मुखर्जी फुटबॉल प्रतियोगिता 2023 आरंभ हुई।
दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल के सभी पांच जिला रांची, लोहरदगा, खूंटी, गुमला और सिमडेगा की अंडर 14 बालक, अंडर 17 बालक एवं अंडर 17 बालिका कुल तीन वर्गों में पंद्रह टीमें भाग ले रही है।
दिनांक 31 जुलाई 2023 से 02 अगस्त 2023 तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम रांची में चलने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्रीमती अल्का जयसवाल, क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक, दक्षिणी छोटानागपुर रांची ने किया।
इस मौके पर श्रीमती दीप्ति कुमारी अनुमंडल शिक्षा पदाधिकारी रांची, अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कौशल किशोर, सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी विनय बंधु कच्छप ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर मैच की शुरुआत किया।
प्रतियोगिता के प्रथम मैच में अंडर-17 बालक में एस एस प्लस 2 उच्च विद्यालय सिमडेगा ने उच्च विद्यालय कर्रा खूंटी को 2-0 से हराया।
दूसरे मैच में संत पिएस उच्च विद्यालय रामपुर गुमाल ने अंडर 17 बालिका में के जी बी वी मुरहू खूंटी को 1-0 से हराया।
संत इग्नियसस उच्च विद्यालय गुमला ने आर सी एम उच्च विद्यालय सिमडेगा को 6-0 से हाराया।

प्रतियोगिता का समापन 02 अगस्त को होगा।
प्रतियोगिता को सफल बनाने में आनंद कुमार (लेखा पदाधिकारी), जयंत कुमार (सहायक अभियंता), निर्मल बड़ाईक (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी चान्हो), मनोज कुमार (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सिल्ली), पंकज तिर्की(प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी अनगडा), मो इम्तियाज (प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी चान्हो), एवं शारीरिक शिक्षा शिक्षक जफर इमाम, देवचरण कच्छप, प्रदीप महतो और जिला के शारीरिक शिक्षा शिक्षक एवं प्रखंड साधन सेवी ने मुख्य भूमिका निभाई।

Leave a Reply