राची, झारखण्ड | जुलाई 21, 2024 ::
ओम प्रकाश मीरा देवी आडुकिया की शादी की वर्षगांठ पर निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे का वितरण। आज के भंडारे में लगभग 1100 श्रद्धालुओ ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया
संत स्वामी सदानंद जी महाराज द्वारा संचालित एम•आर•एस•श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट एव स्वामी सदानंद प्रणामी चैरिटेबल ट्रस्ट(रजि•) दिल्ली शाखा राँची के सयुंक्त तत्वाधान में संस्था के वरिष्ठ सदस्य एवं गुरु जी के परम भक्त शिष्य ओमप्रकाश मीरा देवी आडुकिया की शादी की सालगिरह के सुअवसर आज संगीतमय भजन संकीर्तन का भव्य आयोजन दोपहर 12:30 बजे से 3 बजे तक हुआ और दोपहर 12:30 बजे से निःशुल्क श्री कृष्ण प्रणामी अन्नापूर्णा भंडारे के प्रसाद का वितरण ओम प्रकाश मीरा देवी आडुकिया के सौजन्य से किया गया।
इसके साथ ही मंगल राधिका सदानंद सेवाधाम दिव्यांग आश्रम के प्रांगण में स्थापित सद्गुरु कृपा “अपना घर आश्रम” (सत्य-प्रेम सभागार) मे रहकर सेवा लाभ ले रहे निराश्रित मानव के दोपहर के समय का भोजन प्रसाद कराया गया।
आज इस कार्य मे संस्था के उपाध्याय निर्मल जालान, राजेन्द्र प्रसाद अग्रवाल सचिव मनोज कुमार चौधरी, विजय अग्रवाल, निर्मल छावनिका, गोविन्द अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, प्रभाष गोयल, विशाल जालान, पवन पौदार, ओमप्रकाश सरावगी, विष्णु सोनी, पुर्णमल सर्राफ, सुरेश चौधरी, नन्द किशोर चौधरी, जयप्रकाश मित्तल, अशोक लाठ, सुनील पोद्दार, अमित पोद्दार, चन्द्रदिप साहु, परमेश्वर साहु, धीरज कुमार गुप्ता।
महिला समिति की विधा देवी अग्रवाल, बिमला जालान, उर्मिला पाडिया, रेखा पोद्दार, शोभा जालान, ललिता पोद्दार, ललिता अग्रवाल,कविता गाडोदिया, सुनीता अग्रवाल, सरीता अग्रवाल इनके अलावा भी संस्था के बहुत से सदस्य उपस्थित थे।



