Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड लाइफस्टाइल

सदर अस्पताल आनेवाले मरीज, उनके परिजनों के बीच भोजन का वितरण

राची, झारखण्ड  | अगस्त   03, 2024 ::

लायंस क्लब ऑफ रांची ग्लोबल के द्वारा आज सदर अस्पताल परिसर में यहां आनेवाले मरीज, उनके परिजनों के साथ ही आसपास के असहाय और निर्धन लोगों के बीच 2वा शनिवार भोजन का वितरण किया गया। मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित झारखंड चैम्बर के पूर्व अध्यक्ष प्रवीण जैन छाबडा ने क्लब के पदाधिकारियों का उत्साहवर्द्धन करते हुए कहा कि नर ही नारायण की सेवा है। जरूरतमंद लोगों के बीच भोजन का वितरण करना सराहनीय प्रयास है। सभी लोगों को इस प्रयास का अनुसरण करना चाहिए।क्लब लगातार सेवा का कार्य करती आ रही है।उन्होंने फ़ूड फॉर हंगर के परमानेंट प्रोजेक्ट करने के लिए विशेष धन्यवाद दिया ।क्लब के अध्यक्ष अमित शर्मा और चार्टर प्रेसिडेंट शैलेष अग्रवाल ने संयुक्त रूप से अवगत कराया कि क्लब के इस प्रोजेक्ट के पहले चरण में आज लगभग 500 लोगों बीच भोजन का वितरण किया गया है। हमारा यह प्रोग्राम प्रत्येक शनिवार को सदर अस्पताल परिसर में होगा। साथ ही उन्होंने व्यवस्था में सहयोग के लिए अस्पताल प्रबंधन और इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए क्लब के सदस्यों और समाजसेवियों के प्रति आभार जताया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में उपाध्यक्ष खुशबु अग्रवाल,सचिव मनोज मिश्रा,कोषाध्यक्ष संतोष अग्रवाल,पूर्व जिलापाल कमल जैन,ज़ोनल चेयरमैन रतन अग्रवाल,डिस्ट्रिक्ट चेयरपर्सनपी प्रमोद श्रीवास्तव ,आरओ अल्तमश आलम,व अन्य सदस्य मौजूद थे ।-

 

 

 

Leave a Reply