Breaking News Latest News खेल झारखण्ड

निदेशक,खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय सह कार्यकारी निदेशक , साझा द्वारा संथाल परगना में दुमका का भ्रमण

राची, झारखण्ड  | फरवरी  | 10, 2023 ::  आज दिनांक 10 फरवरी 2023 को निदेशक,खेलकूद एवं युवा कार्य निदेशालय – सह –कार्यकारी निदेशक , साझा द्वारा संथाल परगना में दुमका का भ्रमण किया गया जिसमें दुमका स्थित गांधी मैदान स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक एवं ग्रास का मैदान बनाने जीर्णोधार एवं सौंदर्यीकरण करने हेतु प्राक्कलन बनाने का , इंडोर स्टेडियम बैडमिंटन में फ्रेंडली मैच करवाते हुए बैडमिंटन सेंटर खोलने एवं उक्त स्थल में लगे जिम को नए जिम उपकरण लगाने का निर्देश जिला खेल पदाधिकारी दुमका को दिया गया साथ ही सेंटर ऑफ एक्सिलेंस,तीरंदाजी केंद्र एवं आवासीय तीरंदाजी केंद्र तथा आवासीय फुटबॉल केंद्र का निरीक्षण के क्रम में सभी प्लेयर्स से उनकी समस्या से रुबरु हुए, एवं खिलाड़ियों के साथ कैरम खेल का भी आनंद लिया एवं उन्हें जल्द निष्पादन करने का निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान निदेशक महोदय के अलावे जिला खेल पदाधिकारी दुमका तूफान कुमार पोद्दार एक्सीलेंस सेंटर तीरंदाजी के प्रशिक्षक बी एस राव सुमित कुमार मिश्रा इलेक्ट्रिकल जूनियर इंजीनियर सच्चिदानंद महाथा एवं प्रशिक्षु उपस्थित थे

Leave a Reply