Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

राजभवन के समक्ष राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा का धरना प्रदर्शन ::  चौथा दिन 

रांची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 21, 2021 :: राजभवन के समक्ष राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा के धरना प्रदर्शन का चौथा दिन है। आज ओबीसी मोर्चा के कोल्हान प्रमंडल स्तरीय धरना की अध्यक्षता प्रदेश महासचिव योगेंद्र प्रसाद ठाकुर ने किया जबकि संचालन महानगर अध्यक्ष विष्णु सोनी ने किया।
धरना-प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता ने कहा कि राज्य सरकार अब संकल्प ना ले, राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग की अनुशंसा ओबीसी को 50% आरक्षण लागू करें।
मुख्यमंत्री जी संकल्प लेने का समय चुनाव से पूर्व का होता है ।सत्ता में आने के बाद आरक्षण लागू करने का होता है। सरकार को सत्ता में आए 2 साल हो गए हैं इसलिए राज्य सरकार ओबीसी समुदाय को गुमराह ना करें और इसी सत्र में ओबीसी का आरक्षण लागू करें। यदि आरक्षण लागू करने में देर होती है तो इसका लाभ ओबीसी समुदाय को नहीं मिल पाएगा तथा आरक्षण लागू करने का श्रेय भी माननीय मुख्यमंत्री को नहीं मिलेगा क्योंकि तब तक राज्य में सभी नियुक्तियां समाप्त हो जाएगी फिर ओबीसी समुदाय को आरक्षण का लाभ क्या मिलेगा?
प्रदेश अध्यक्ष ने सत्ता विपक्ष के माननीय विधायक व सरकार से मांग किया कि देश में जातीय जनगणना कराने और राष्ट्र की संपत्ति को औने पौने में बेचने का काम बंद हो इसके लिए राज्य विधानसभा में उक्त प्रस्ताव पारित कर केंद्र सरकार को भेजी जाए।
कार्यक्रम में प्रदेश महासचिव योगेंद्र ठाकुर उपाध्यक्ष एसएन कुशवाहा महानगर अध्यक्ष विष्णु सोनी दिनेश सोनी तपेश्वर केसरी तबरेज अहमद राजेंद्र कांत महतो राजकुमार साहू शिल्पी मंडल नंद किशोर कुमार अभय कुमार गुप्ता अंशु कुमार गुप्ता शत्रुघन कुमार राय सहित कई लोग उपस्थित थे

Leave a Reply