Breaking News Latest News झारखण्ड

आदिवासी अधिकार रक्षा मंच झारखंड द्वारा मोराबादी बापू वाटिका के समक्ष एक दिवसीय सामूहिक उपवास महा धरना

रांची, झारखण्ड  | सितंबर  | 27, 2022 :: आज दिनांक 27.09. 2022 को आदिवासी अधिकार रक्षा मंच झारखंड के तत्वधान मैं आदिवासियों के संवैधानिक हक अधिकार को लेकर कुर्मी समुदाय द्वारा लूटने की षड्यंत्र के खिलाफ एक दिवसीय सामूहिक उपवास महा धरना राजधानी रांची के मोराबादी बापू वाटिका के समक्ष किया गया।
जिसमें 50 से अधिक आदिवासी संगठनों ने हिस्सा लिया बुद्धिजीवी मंच के द्वारा इसे सांकेतिक पहल बताया गया है और सीधे तौर पर इसे आदिवासियों के ऊपर कुठाराघात बताया साथ ही इसे राजनीति षड्यंत्र का हिस्सा भी बतलाया क्योंकि देश में 5 दिनों तक कुर्मी यों के द्वारा रेल को रोका जाना और देश के राजस्व को हजारों करोड़ की आर्थिक क्षति पहुंचाने के बावजूद भारत रेल मंत्रालय और रेल प्रशासन की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं किया जाना आदिवासियों को संवैधानिक रूप से खत्म करने की एक बड़ी राजनीतिक षड्यंत्र मानी जा रही है। जिसे लेकर झारखंड प्रदेश के आदिवासी संगठन गोलबंद होकर उलगुलान की घोषणा कर दी है। इस महा धरना में पूर्व विधायक माननीय गीताश्री उरांव पूर्व सांसद माननीय सलखान मुरमू बुद्धिजीवी मंच अध्यक्ष पीसी मुर्मू अनुसूचित जनजाति परिसंघ अध्यक्ष एल एम उरांव इस आंदोलन की अगुवाई की है और उन्होंने बताया कि कुर्मी समुदाय हिंदू समाज का हिस्सा है और ये किसी भी रूप से आदिवासी सामाजिक धार्मिक आर्थिक अध्यात्मिक बौद्धिक एवं वैचारिक तौर पर कहीं से मेल नहीं खाता और ना ही इन का रहन सहन रीति रिवाज धर्म संस्कृति परंपरा और सभ्यता आदिवासियों से बिल्कुल भिन्न है उनकी पृष्ठभूमि और इनका इतिहास आदिवासियों से बिल्कुल अलग रहा है और यह अलग-अलग राज्यों में आरक्षण के आधार पर अलग अलग जातीयता की मांग करते हैं जो पूरी तरह से असंवैधानिक है और यह केंद्र में बैठी बीजेपी शासित प्रायोजित है जिसे किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसकी संकेतिक पहल झारखंड प्रदेश के राजधानी रांची में की जा चुकी है और आने वाले दिनों में झारखंड से शुरू करते हुए पूरे देश में आंदोलन किया जाएगा। जिसमें सभी राजनीतिक नेताओं विधायक और सांसदों को सीधे तौर पर चेतावनी दी गई है कि वह कोई भी असंवैधानिक पहल ना करें जिसे आदिवासी समुदाय को क्षति हो अन्यथा पूरे देश में आदिवासी समुदाय सड़क पर उतरने का काम करेगी।
इस महा धरना मे मुख्य रूप से लक्ष्मीनारायण मुंडा, कुंद्रासी मुंडा, अजय टोप्पो हलधर चंदन पाहन, निरंजना हेरेंज टोप्पो, गीता लाकड़ा, अजय तिर्की, मनु तिगा निर्मल खाखा संजू मिंज सहित जय आदिवासी केन्द्रीय परिषद, अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद, आदिवासी छात्र मोर्चा, अनुसूचित जाति/ जनजाति परिसंघ, केंद्रीय सरना समिति, आदिवासी जमीन बचाओ मोर्चा आदिवासी लोहरा, समाज,आदिवासी जन परिषद, 22 पाड़हा समिति कांके, सहित अन्य संगठनों के लोग शामिल थे।

 

Leave a Reply