राची, झारखण्ड | नवम्बर | 16, 2024 ::
भुताहा तालाब के श्री चैती दुर्गा मंदिर में पिछले 5 वर्षो से कोरोना काल से और प्रत्येक शनिवार को भंडारा का आयोजन किया जा रहा है।आज दिनांक 16/11/2024 दिन शनिवार को श्री चैती दुर्गा मंदिर,भुताहा तालाब में प्रत्येक शनिवार की भांति इस शनिवार को भी भोग वितरण किया गया। 2500 से ज्यादा भक्तजनों ने भंडारे का महाप्रसाद प्राप्त किया और हजारों की संख्या हजारों के साथ भक्तगण ने भंडारे का महाप्रसाद प्राप्त किया और भुताहा तालाब में लंबी-लंबी कतारें लगी थीं।जिसमें चैती दुर्गा पूजा महासमिति के मुख्य संरक्षक
किशोर साहू एवं अध्यक्ष शंकर दुबे के द्वारा वितरण किया गया। मंदिर के पुजारी सुभाष चन्द्र मिश्रा द्वारा भोग लगाया गया तथा मंदिर में जुटे भक्तों के बीच प्रसाद वितरण किया गया जिसमें खिचड़ी अचार, चिप्स, चोखा आदि का वितरण किया गया।




