राची, झारखण्ड | फरवरी | 22, 2024 ::
सेंट जेवियर्स कॉलेज रांची के जंतु विभाग ने IQAC अकादमिक सहयोग पहल के तहत ब्रेनोलॉजी साइंटिफिक अकैडमी ऑफ़ झारखंड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
एमओयू का उद्देश्य दोनों संस्थानों के छात्रों और शिक्षाविदों के लिए संयुक्त शैक्षणिक अनुसंधान, संयुक्त कार्यशालाओं और व्यावसायिक विकास कार्यक्रम के क्षेत्रों में ज्ञान और कौशल प्रदान करने के लिए एक व्यापक साझेदारी की सुविधा प्रदान करना है।
फादर डॉक्टर नाबोर लकड़ा, प्रिंसिपल, सैंट ज़ेवियर्स कॉलेज, डॉ भारती रायपत प्विभागाध्यक्ष, जंतु विज्ञान विभाग,सेंट जेवियर्स कॉलेज और , ब्रेनोलॉजी साइंटिफिक एकेडमी से बीएसएजे के सचिव और संस्थापक निदेशक कु. डॉली कृष्णन, अध्यक्ष – मोहित वर्मा, नें क्रमशः कॉलेज और संस्थान की ओर से समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ रॉबर्ट प्रदीप कुजूर, प्रोफेसर डॉ. वेंकट अप्पा राव , डॉ. रितेश शुक्ला, डॉ. प्रिया श्रीवास्तव, संस्थान के उप निदेशक आमोस टोपनो, प्रो मौली , एनी और छात्र भी उपस्थित थे।
इस तरह के सहयोग की आवश्यकता पर जोर देते हुए प्रिंसिपल ने कहा, “अच्छी तरह से योग्य पेशेवरों को विकसित करना शिक्षा और उद्योग दोनों की जिम्मेदारी है। यह सहयोग युवा शोधकर्ताओं को शिक्षाविदों को प्रभावित करने वाली उभरती प्रौद्योगिकियों का विश्लेषण और मिलान करने के लिए आवश्यक कौशल सेट और योग्यता से लैस करने में मदद करेगा।
डॉ. प्रिया श्रीवास्तव ने सेंट जेवियर्स कॉलेज के प्रिंसिपल फादर नाबोर लाकड़ा एसजे एवं वीभागाध्यक्ष डॉ भारती रायपत को धन्यवाद दिया और इस प्रयास का हिस्सा बनने पर प्रसन्नता व्यक्त की और बताया कि कैसे दोनों संस्थानों के बीच यह साझेदारी क्रॉस-संस्थागत से उत्पन्न होने वाले अवसरों का लाभ उठाने में काफी मदद करेगी।
कार्यक्रम सैंट ज़ेवियर कॉलेज में संपन्न हुआ




