राची, झारखण्ड | नवम्बर | 15, 2024 ::
पुराणों के अनुसार कार्तिक मास की पूर्णिमा के दिन सभी देवी देवता धरती पर आते है एवं पवित्र गंगा नदी में समागम होता है इसलिए इस दिन को देव दीपावली के रूप में मनाया जाता है | परंपरा को निभाते हुए माहेश्वरी समाज की महिलाओ ने शाम में श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में एकत्रित होकर 1500 दीपक से मंदिर प्रांगण को जगमगाते हुए सामूहिक आरती कर यह दीप उत्सव मनाया |
आज के इस कार्यक्रम में सभा अध्यक्ष किशन साबू, जुगल मारू, प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार मारू,पवन मंत्री, विजय मारू, अशोक साबू, अनिल साबू, प्रकाश काबरा, प्रदेश महिला सचिव संगीता चितलांगिया एवं समाज के और भी सदस्य उपस्थित रहे |


