Breaking News Latest News कैंपस खेल झारखण्ड

डी ए वी गांधीनगर स्कूल :: एक दिवसीय स्व आर पी द्विवेदी मेमोरियल कैरम प्रतियोगिता संपन्न

राची, झारखण्ड  | दिसम्बर  | 14, 2022 ::  आज दिनांक 14 12 2022 दिन बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एव ” रिलेशंस ” के संयुक्त में तत्वावधान में डी ए वी गांधीनगर स्कूल में एक दिवसीय स्व आर पी द्विवेदी मेमोरियल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।इस अवसर पर स्कूल के कई बच्चों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि स्कूल के प्रचार्य डॉ एस के सिन्हा, विशिष्ठ अतिथि के रूप में समाजसेवी सुरेंद्र जैन ,भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन,खेल प्रशिक्षक गोविंद झा, संजय प्रमाणिक सहित अन्य सभी गणमान्य अतिथियों ने विजेता प्रतिभागियों को मेडल एव ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

आज के प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार है – प्रथम -हर्ष कुमार एव समीर कुमार कि रहे। द्वितीय स्थान पर पियूष कुमार एव अरस्लान रहे एव तृतीय स्थान पर आदर्श कुमार एव अनिक कुमार रहे। यह जानकारी अमन ने दी।

Leave a Reply