राची, झारखण्ड | अगस्त 17, 2024 ::
गुरु नानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिकोत्सव बड़े उत्साह एवं जोश के साथ मनाया गया। बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति ने मंच पर इंद्रधनुष के रंगों की छठा बिखेरी।
अध्यक्ष सरदार कुलतार सिंह, उपाध्यक्ष सरदार कर्नल बिजय प्रकाश सिंह, प्रबंधन समिति गुरुनानक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ने मुख्य अतिथि प्राचार्य मनोज कुमार मारवाड़ी कॉलेज, प्राचार्या परमजीत कौर सरला विरला स्कूल, सुधीर तिवारी, ओनर टेन्डरहार्ट स्कूल, प्राचार्य सफायर इंटरनेशनल स्कूल को मोमेन्टो देकर
सम्मानित किया । प्राचार्या डॉ (कैप्टन) सुमित कौर ने प्राचार्या श्रीमती शालिनी विजय गुरु गोविंद सिंह स्कूल, प्राचार्य सरस्वती शिशु मंदिर को मोमेन्टो देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ शबद एवं अरदास से हुआ, तत्पश्चात सचिव विद्यालय प्रबंधन समिति ने अपने उद्गार व्यक्त किया। विद्यालय प्राचार्या द्वारा स्वागत भाषण एवं वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया ।
छात्रों एवं छात्राओं के सम्मिलित प्रयास से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए जिनमें मुख्य है–
महिषासुर मर्दिनी नृत्य काफी आकर्षक एवं सराहनीय है।
छात्रों ने सशस्त्र बलों को श्रद्धांजलि की प्रस्तुति बहुत ही सुंदर ढंग से किया।
छात्रों एवं छात्राओं द्वारा
सिंड्रेला प्ले , बैलट, सपने (नृत्य संलयन), की प्रस्तुति भी काफी सराहनीय रही।
योग की प्रस्तुति अत्यंत प्रशंसनीय थी। माइम, गिद्दा, रैप सॉन्ग (फिलर),की प्रस्तुति भी बहुत ही सुंदर ढंग से किया गया है।
सोशल मीडिया की लत एक ऐसी लत है जिसमें व्यक्ति सोशल मीडिया का बाध्यकारी और अत्यधिक उपयोग करने लगता है। बच्चों द्वारा इस कार्यक्रम की प्रस्तुति काफी शिक्षाप्रद एवं ज्ञान दायक रहा है। छात्राओं के द्वारा दीया के साथ योगासन नृत्य काफी मनमोहक रहा है।
देश भक्ति नृत्य नाटिका का मंचन काफी सुंदर ढंग से किया।
कार्यक्रम के पश्चात विद्यालय की उपप्राचार्या सोनिया कौर द्वारा धन्यवाद ज्ञापन दिया गया।
उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी अधिकारी एवं सदस्यगण शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित थे।




