राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 26, 2024 ::
2025 सीपीआई के लिए संगठन एवं संघर्ष का वर्ष होगा, महेंद्र पाठक।
सौ वर्षों का गरिमामय संघर्ष का इतिहास रहा है सड़क से सदन तक लाल झंडा ने लगातार संघर्ष और कार्यकर्ताओं की कुर्बानियां देकर भी जनता के लिए आवाज बने रहे : अजय सिंह
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य कार्यालय में पार्टी के 100 वर्ष पूरे होने पर पूरे उल्लास के साथ उत्सव पर्व के रूप में में मनाया मनाया गया,। स्थापना दिवस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव अजय कुमार सिंह ने किया। स्थापना दिवस कार्यक्रम समारोह में मुख्य रूप से भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक, एटक के प्रदेश सचिव अशोक यादव, लोक सहकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष भंते जैनेंद्र तथागत राज्य कार्यकारिणी के सदस्य ए के रशीदी किसान सभा के महासचिव पुष्कर महतो रांची के प्रतिष्ठित डॉक्टर आरपी चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे,
सर्वप्रथम झंडो तोलन एवं शहीद बेदी पर पुष्पांजलि अर्पित कर 1 मिनट का मौन रहकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 100 साल का लंबा सफर अंग्रेजों के लड़ाई से लेकर सामंती अवशेष आजादी के बाद भी देश को बनाने संवारने किसान मजदूर छात्र नौजवान के हक और अधिकार के लिए लगातार संघर्ष करती रही है।
आरपी चौधरी ने कहा कि देश के निर्माण में कम्युनिस्टो की अहम भूमिका रही है।
भंते जैनेंद्र तथागत ने कहा कि भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का एक इतिहास रहा है, आज तक कभी भी हालात से समझौता नहीं किया।
एटक के महासचिव अशोक यादव ने कहा कि हमारे संघर्ष का एक लंबा इतिहास रहा है।
स्थापना दिवस के अवसर पर रांची जिला सचिव अजय सिंह ने कई वरिष्ठ साथियों को शॉल देकर सम्मानित किया।




