Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

वैश्य मोर्चा कोर कमिटि की बैठक आयोजित : स्थापना दिवस के लिए तैयारी समिति का गठन

राची, झारखण्ड | अगस्त | 18, 2023 :: रांची के सुकुरहुट्टू ग्राम स्थित कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु के आवास में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की कोर कमिटि की बैठक आयोजित की गयी. यह बैठक आगामी 12 अक्टूबर को रांची में होने वाले 5 वां स्थापना दिवस समारोह की मुक्कमल तैयारी एवं तैयारी समिति का गठन के लिए रखी गई थी। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन उप प्रधान महासचिव उपेन्द्र प्रसाद ने किया।
बैठक में चर्चा करते हुए 12 अक्टूबर को रांची में पांचवां स्थापना दिवस समारोह धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस स्थापना दिवस समारोह में झारखंड सहित बिहार, नई दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश आदि राज्यों के वैश्य नेताओं को भी आमंत्रित किया जायेगा। इसके लिए एक तैयारी समिति का गठन किया गया, जिसके अध्यक्ष अश्विनी कुमार साहु बनाये गये। जबकि हीरानाथ साहु, संजीव चौधरी, कपिल प्रसाद साहु, इंदुभूषण गुप्ता, रोहित कुमार साहु एवं श्रीमती नम्रता सोनी को सदस्य बनाया गया है। बैठक में यह भी तय किया गया कि एक महिला सहित और चार लोगों को इस समिति में शामिल किया जायेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु ने कहा कि 12 अक्टूबर वैश्य समाज सहित पिछड़ों के लिए भी काफी महत्वपूर्ण दिन है. इस दिन डॉ. राममनोहर लोहिया जी की 56वीं पुण्यतिथि है, जो वैश्य मोर्चा के आदर्श पुरुष हैं. पिछड़े वर्ग की हक की लड़ाई उन्हीं के बताये रास्ते पर चल कर जीता जा सकता है।
बैठक के अंत में एक प्रस्ताव पारित कर लातेहार जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष एवं बालूमाथ निवासी राजेंद्र प्रसाद साहु की हत्या की कड़ी निंदा की गयी और इस हत्याकांड की सीबीआई से जांच कराने की मांग की गई। बैठक में उपरोक्त लोगों के अलावा केंद्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मण साहु, केंद्रीय सचिव गुड्डू साहा, शिवनंदन प्रसाद, दिलीप प्रसाद, संगठन सचिव अनिल वैश्य, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, केंद्रीय सदस्य डॉ. अरविंद कुमार, कृष्णा प्रसाद साहु, नरेश साहु, युवा मोर्चा अध्यक्ष हलधर साहु आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply