Breaking News कैंपस

इक्फ़ाई विश्वविद्यालय का दीक्षांत समारोह 3 दिसंबर को :: राज्यपाल होंगे मुख्य अतिथि 

राची, झारखण्ड  | नवम्बर  | 29, 2022 ::  इक्फ़ाई विश्वविद्यालय, झारखंड का तीसरा दीक्षांत समारोह 3 दिसंबर 2022 (शनिवार) को दोपहर 2 बजे आर्यभट्ट सभागार, मोराबादी, रांची में आयोजित किया जाएगा। झारखंड के महामहिम राज्यपाल श्री रमेश बैस ने दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने और मुख्य अतिथि बनने की सहमति दी है। अतिथि सम्मान माननीय श्री जस्टिस रोंगन मुखोपाध्याय, सिटिंग जज, झारखंड उच्च न्यायालय और प्रभारी न्यायाधीश, नेशनल यूनिवर्सिटी फॉर एजुकेशन एंड रिसर्च इन लॉ, रांची के होंगे।

2022 में स्नातक करने वाले 139 छात्रों को दीक्षांत समारोह के दौरान डिग्री प्रदान की जाएगी। इसमें 7 पीएचडी डिग्री शामिल हैं।

2022 में स्नातक करने वाले सभी छात्रों से अनुरोध है कि वे विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.iujharkhand.edu.in पर जाकर दीक्षांत समारोह के लिए तुरंत ऑनलाइन पंजीकरण कराएं।

अनुस्मरण-2022, विश्वविद्यालय के सभी पूर्व छात्रों की बैठक 3 दिसंबर 2022 (शनिवार) को शाम 6.30 बजे काव्स रेस्टोरेंट, हरमू रोड, रांची में आयोजित की जाएगी।

Leave a Reply