Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

कांग्रेस जल-जंगल-जमीन का कानूनी हक देगी : गुलाम अहमद मीर

राची, झारखण्ड | अप्रैल | 26, 2024 ::

केंद्रीय धूमकुड़िया करम टोली चौक रांची में विभिन्न आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधियों का इंडिया गठबंधन के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक अजय तिर्की के अध्यक्षता में हुई. बैठक का संचालन अभयभूत कुंवर ने किया.
इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस पार्टी के झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, झारखंड कांग्रेस के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की, पूर्व मंत्री सुबोधकांत सहाय रांची लोकसभा की उम्मीदवार सुश्री यशस्विनी सहाय, रविंद्र सिंह एवं आदिवासी संगठनों की ओर से केंद्रीय सरना समिति (अजय तिर्की ) आदिवासी लोहरा समाज, जय आदिवासी केंद्रीय परिषद,12 पड़ा सामाजिक उत्थान संस्था,अखिल भारतीय आदिवासी विकास परिषद,केंद्रीय सरना संघर्ष समिति,धरती आबा मरंग गोमके झारखंड, जेठ जतरा समिति करम टोली,पाहन महासंघ झारखंड प्रदेश, केंद्रीय सरना समिति भारत , राष्ट्रीय जय आदिवासी सरना धर्म सेवा केंद्र, सामाजिक संगठन आदिवासी लोहरा समाज,भारत जोड़ो अभियान के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक हुई। बैठक में झारखण्ड प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने कहा कि आज संविधान एवं लोकतंत्र खतरे में है। भाजपा समाज को बांटने का काम कर रही है। प्रकृति पूजक आदिवासियों के सरना धर्मकोड की मांग को राज्य की गठबंधन सरकार ने सदन से पारित कर केंद्र की भाजपा सरकार को भेजा गया, लेकिन भाजपा सरना सनातन को एक बताने का जबरन कोशिश में लगी हुई है और आज तक मामला को लटका कर रखी है। आज कांग्रेस पार्टी पॉंच न्याय-पचीस गारंटी देने जा रही है, जिसमें आरक्षण का हक संवैधानिक संशोधन द्वारा पचास प्रतिशत सीमा हटाकर एस.टी., एस.सी., ओ.बी.सी. को आरक्षण का पूरा हक देगी। जल-जंगल-जमीन का कानूनी हक देगी।

प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गॉंधी के झारखण्ड में भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान आदिवासी समाज के लोगों से मिले और उनकी समस्याओं को भी सुना। उन्होंने आदिवासी न्याय की बात करते हुए कहा कि पॉंच न्याय-पचीस गारंटियॉं में हिस्सेदारी न्याय की बात है। हिस्सेदारी न्याय में अपनी धरती-अपना राज जहॉं एस.टी. सबसे ज्यादा है, वहां पेसा कानून लागू होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा वाले आपको वनवासी कहते हैं और हमारे नेता राहुल आपको आदिवासी कहते हैं, क्योंकि इस देश का असली मालिक आपलोग है। इसलिए एस.टी., एस.सी. सब-प्लान की कानूनी गारंटी भी देने जा रहे हैं, जिसमें एस.टी., एस.सी. की जनसंख्या ज्यादा होगी, उन्हें ज्यादा बजट, ज्यादा हिस्सेदारी देंगे।

कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा आदिवासियों के हित में काम किया। कांग्रेस ने देश को सीएनटी-एसपीटी एक्ट, वन अधिकार पट्टा, एट्रोसिटी एक्ट, भूमि अधिग्रहण कानून दिया और जब से भाजपा की सरकार बनी, तब से 48 प्रतिशत एस.टी., एस.सी. अपराधिक केस दर्ज हुए हैं। आज मनीपुर में आदिवासी महिलाओं को नग्न करके घुमाया गया और आदिवासियों की हत्या की जा रही है। मध्यप्रदेश में भाजपा के नेताओं द्वारा आदिवासियों के सिर में पेशाब किया जा रहा है और केन्द्र की मोदी सरकार मौन है।

बैठक में सर्व सहमति से निर्णय हुआ कि विगत 10 वर्षों से केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा आदिवासियों के जल जंगल जमीन की रक्षा में बिफल रहा है तथा आदिवासी विरोधी कानून पास करने के खिलाफ आदिवासी समाज आक्रोशित हैं.इसलिए निर्णय हुआ है कि 2024 का लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को आदिवासी समाज वोट कर राँची लोक सभा के उम्मीदवार को जिताएंगे।

आदिवासी संगठन की ओर से अजय तिर्की, बसवीं किंडो, कुंदरसी मुंडा, निरंजना हेरेंज, नारायण वतंवद शिवा कच्छप,प्रीतम लोहरा,अभय तिर्की. रामदेव लोहरा, गीता लकड़ा, हेमा मुंडा, कैलाश तिर्की, सोमा लकड़ा, गौतम वतंवद, मुना टोप्पो, हलधर पाहन, संजय लोहरा, अजय टोप्पो मुख्य रूप से शामिल हुए एवं बिभिन्न संगठनों के सैकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

 

Leave a Reply