Breaking News Latest News ख़बरें जरा हटके झारखण्ड राजनीति

मल्लिकार्जुन का रांची में कांग्रेसी नेताओं ने किया भव्य स्वागत

राची, झारखण्ड | मई | 13, 2024 ::

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे का बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सोमवार को कांग्रेसियों ने भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, रांची संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुरेंद्र सिंह, शमशेर आलम, सुरेश बैठा, कुमार राजा, जगदीश। साहू, मेहुल प्रसाद, अजय सिंह, इंद्रजीत सिंह ने श्री खड़गे को अंग वस्त्र देकर उनका अभिवादन किया। श्री खड़गे हजारीबाग संसदीय क्षेत्र के बरही तथा चतरा लोकसभा क्षेत्र के लातेहार में जनसभा को संबोधित करने के लिए रांची पहुंचे।

Leave a Reply