Breaking News Latest News झारखण्ड राजनीति

कांग्रेस प्रत्याशी यशस्विनी सहाय मिली मॉर्निंग वॉकर्स से : कहा सुबह उठकर कर मै भी करती हूँ ध्यान

राची, झारखण्ड | मई | 08, 2024 ::

* किशोरगंज, वार्ड संख्या 28 में जनसंपर्क अभियान व पदयात्रा आयोजित

* पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय भी थे साथ

रांची। रांची लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी यशस्विनी सहाय एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय बुधवार को सुबह मोरहाबादी मैदान में मॉर्निंग वॉकर्स से मिले और उनसे आशीर्वाद (समर्थन) मांगा। सुबह-सुबह टहलने वाले स्थानीय नागरिकों से कांग्रेस के पक्ष में समर्थन देने की अपील की गई।
इसके बाद प्रत्याशी यशस्विनी सहाय व पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय रांची नगर निगम वार्ड संख्या-28 अंतर्गत किशोरगंज क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान व पदयात्रा में शामिल हुए। इस दौरान काफी संख्या में इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के कार्यकर्ता एवं स्थानीय लोग मौजूद थे।
जनसंपर्क अभियान और पदयात्रा कार्यक्रम को सफल बनाने में विनय सिन्हा दीपू, कुमार राजा, मेहुल प्रसाद, दीपक लाल, दीपक ओझा, नंदकिशोर सिंह चंदेल, गुलशन मिढा, राजू काठपाल, विक्की अरोड़ा, अर्चना मिर्धा, अमित, मौलेश सिंह,विक्की, अर्चना सहित अन्य नेताओं -कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

Leave a Reply