राची, झारखण्ड | दिसम्बर | 05, 2024 ::
रांची जिला योगासना खेल संघ द्वारा योगासना के प्रदेश कार्यालय, फुटबॉल स्टेडिम, रांची में शोक सभा का आयोजन किया गया। योगासन खेल संघ झारखंड के अध्यक्ष संजय सिंह का 25 नवंबर को असामायिक निधन हो गया था । संजय सिंह योगासन खेल संघ झारखंड में योगासन खेल को एक उच्च मुकाम तक ले कर गये। उनके किये गये कार्यों के वजह से आज झारखंड योगासन खेल के क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर पर जाना जा रहा है। वो बहुत ही कर्मठ व्यक्ति थे। आज पुरे संगठन को उनके कमी खल रही है। शोक सभा रांची जिला योगासना खेल संघ की सचिव संतोषी साहू, सह सचिव आर्य प्रहलाद भगत, सक्रिय सदस्य राहुल रंजन , पूजा सिंह, अजय कुमार महतो, उषा शर्मा, बिट्टू दिव्य और झारखंड के योगासन खिलाड़ी उपस्थित रहे।




