बेड़ो, झारखण्ड | जनवरी | 12, 2023 :: करमचंद भगत महाविद्यालय बेड़ो में गुरूवार को प्रभारी प्रिंसिपल राजा अजित कुमार ने कॉमन सर्विस सेंटर का फिता काटकर उद्घाट्न किया।
ये केन्द्र सुदुर, पिछड़े आदिवासी इलाकों के बच्चों के लिए वरदान साबित होगा।
केन्द्र में कोर्स के संचालन से छात्र छात्राओं को अपने डिग्री शिक्षा के साथ साथ रोजगार परक शिक्षा मिलेगी जिससे विभिन्न संस्थानो में नौकरी के द्वार खुलेंगे।
प्रज्ञा केंद्र में सभी डिजिटल सेवा जैसे कि आधार कार्ड, जाति, आवासीय, एग्जाम फॉर्म, एडमिट कार्ड, शुल्क पेमेंट व अन्य उपयोगी सेवाएँ छात्रो के लिए उपलब्ध रहेगी जो महाविद्यालय के छात्रों व विश्वविद्यालय कर्मियों के लिए बेहद ही उपयोगी होगा।
छात्रों को विश्वविद्यालय में डिजिटल सेवा एवं शार्ट टर्म रोजगारोपरक वोकेशनल शिक्षा मिलेगी।
सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय भारत सरकार के सभी अंगीभूत संबध कॉलेजों में डिजिटल इंडिया के अंतर्गत प्रज्ञा केन्द्र स्थापना करना है।
राँची विश्वविद्यालय के अंतर्गत सभी कॉलेजों में वोकेशनल ट्रेनिंग के अंतर्गत शॉर्ट व डिप्लोमा कोर्स का प्रशिक्षण देना है।
मौके पर सी एस सी ई गवर्नेन्स सर्विसेज इंडिया लिमिटेड जिला प्रबंधक विनय कुमार, काॅलेज के अर्थपाल विंध्याचल राम, डाॅ0 आशारानी लकड़ा, डाॅ मगदली खलखो, डाॅ अयूब, निरंजन कुमार, सुकुल कुमार मेहता, अनिल उरांव, प्रज्ञा केन्द्र के खालिद अंसारी, राजेश कुमार सिंह, स्नेहलता किस्पोट्टा, पुजा कुमारी, हामिद गजाली व आकिब जावेद सहित कई लोग उपस्थित थे।



