रांची,झारखण्ड | अगस्त | 28, 2022 :: बी एन आई सम्मिट 2022 का समापन विधिवत रूप से हो गया। इस कार्यक्रम में 2 दिनों में 4000 से ज्यादा लोगों ने फायदा उठाया। इस आयोजन में सभी स्टॉल धारी आए हुए आगंतुकों को अपने सामान एवं सेवा के बारे में विस्तृत जानकारी देते दिखे। स्टॉल धारी इस आयोजन की भूरी भूरी प्रशंसा कर रहे थे और उन्होंने यह भी बोला कि यह आयोजन से पहले उनके मन में जितनी तरह की शंकाएं थी वह सब निराधार थी, झारखंड – रांची में व्यापार की असीम संभावनाएं हैं। उन्हीं संभावनाओं को तलाश करने के लिए लगाए गए मेले में विभिन्न कंपनियों, प्रतिष्ठानों, लोक उपक्रमों, के क्रय एवं निश्चय लेने वाले पदाधिकारी आए। कार्यक्रम की सराहना आए हुए आगंतुकों ने भी की।
दिल्ली से आए अर्जुन कोहली के कार्यक्रम का सबने बहुत लुत्फ उठाया। अर्जुन कोहली ने मेहमानों के मन की बात जानकर पूरे दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। सब यह देखकर चकित थे की अर्जुन कैसे किसी के मन की बात जान सकते हैं। इसके अलावा स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के रीजनल ऑफिस से लोन एवं बैंकिंग के कई अधिकारी उपस्थित थे। इसके अलावा श्रीमती मोनिका अभय द्वारा फैशन से जुड़ी जानकारियां मेहमानों को दी गई। श्रीमती नीतू ड्रॉलिया द्वारा आर्ट अटैक के कार्यक्रम में प्रतिभागियों का दिल जीत लिया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अंकुर जैन, मोहित केडिया, प्रकाश सरावगी, सिद्धार्थ भाटिया, यश गुप्ता, स्नेहा जग्गी, कृति बजाज, हरलीन सिंह, प्रभदीप सिंह, मोनिका अभय, अंकित अग्रवाल, अभिषेक जालान, दीपक गोएंका, अभिषेक अग्रवाल, आलोक गेरा, चेतन जैन, विभोर अग्रवाल, अशोक मंगल, हिमांशु बरनवाल, विशाल जैन, हर्षप्रीत कौर, आशीष साहू, निशांत अहूजा का भरपूर सहयोग रहा। उन्होंने आयोजन को सफल बनाने में अपनी विशेष दान दिया।




